फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Municipal Corporation Executive meeting postponed

Moradabad News: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक स्थगित, अब 11 को होगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Executive meeting postponed
मुरादाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी की चार दिसंबर को होने वाली बैठक शनिवार सायं स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक 11 दिसंबर को होगी। बैठक की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बैठक में पुनरक्षित बजट भी पेश होगा। इसी की तैयारी के कारण बैठक को सात दिन आगे बढ़ाना पड़ा है।
विज्ञापन

महापौर विनोद अग्रवाल ने एक दिन पहले ही नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक चार दिसंबर को अपरान्ह 2:30 बजे पीलीकोठी स्थित महापौर के कैंप कार्यालय पर होने का कार्यक्रम तय किया था। पार्षदों को इसकी सूचना भी दे दी गई थी। बैठक के एजेंडे में मुख्य रूप से पांच बिंदु शामिल किए गए थे। जिसमें सदन की 27 सितंबर को हुई बैठक में पार्षदों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान को लेकर किए गए प्रयास पर चर्चा के साथ विकास कार्य व टैक्स वसूली लक्ष्य की समीक्षा होनी थी। इसके अलावा अन्य बिंदु महापौर की अनुमति से रखे जाने थे। लेकिन अब यह बैठक स्थगित हो गई है। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि अब यह बैठक 11 को होगी। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त से चर्चा के बाद तय हुआ कि कार्यकारिणी की इस बैठक में पुनरक्षित बजट भी शामिल कर लिया जाए। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब 11 दिसंबर को होने वाली इस बैठक में एक बिंदु पुनरक्षित बजट पर चर्चा का भी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article