{"_id":"615e02688ebc3e627031cd27","slug":"mp-st-hasan-slips-his-tongue-appeals-to-bjp-to-win-city-news-mbd405265560","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद एसटी हसन की फिसली जुबान, बीजेपी को ही जिताने की कर दी अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद एसटी हसन की फिसली जुबान, बीजेपी को ही जिताने की कर दी अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सपा सांसद एसटी हसन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार एक साक्षात्कार के दौरान जोश में उन्होंने बीजेपी को ही जिताने की अपील कर दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मुरादाबाद में बुधवार को एक यू ट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में सांसद ने कहा कि इस नाजुक दौैर में मुसलमान यह पूरा एहतियात कर रहा है कि हम सिर्फ उसको जिताएं जो बीजेपी को जिता सकता है, हम सिर्फ उसको जिताए जो उत्तर प्रदेश में सरकार बना सकता है।
सांसद एसटी हसन का यह साक्षात्कार सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पिछले चंद माह में यह दूसरा ऐसा वीडियो है जिसे लेकर एसटी हसन सोशल मीडिया में चर्चा में हैं। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रगान बीच में भूल जाने के भी उन पर आरोप लगे थे और यह मामला भी सोशल मीडिया में कई दिनों तक चर्चा में रहा था। अब एक साक्षात्कार में उनके द्वारा बीजेपी को ही जिता देने की अपील कर देने वाला वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
इस संबंध में सांसद एसटी हसन ने बिना लाग लपेट के स्वीकार किया कि वायरल वीडियो में आवाज उनकी स्वयं की है और जुबान फिसल जाने के कारण ऐसा मुंह से निकल गया। उन्होंने सफाई दी कि साक्षात्कार लेने वाले व्यक्ति ने सवाल किया था कि असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी विधान सभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं पर कितना फर्क डाल सकती है। इस पर उन्होंने कहा था कि अगर वह मुस्लिमों की हितैषी है तो उसे बीजेपी को हराने वालों के पक्ष में मतदान की अपील मुस्लिमों से करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी बात को आगे बढ़ाते हुए मैं यह कह रहा था कि इस नाजुक दौर में मुसलमान इस बात का पूरा एहतियात कर रहा है कि हम अपने वोट नहीं बांटे, हम सिर्फ उसे जिताएं जो बीजेपी को हरा सकता है और उत्तर प्रदेश में सरकार बना सकता है। सांसद ने कहा कि बयान के दौरान जुबान फिसल जाने से ऐसा मुंह से निकल गया है। ऐसा कभी भी किसी की जुबान फिसल जाने पर हो सकता है। लिहाजा इस भूल का किसी भी रूप में गलत अर्थ नहीं लगाना चाहिए।