फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MP Azam Khan sent proposals for construction of 34 roads and drains from jail

यूपी: आजम खां ने जेल से भेजे 34 सड़कों और नालियों के निर्माण के प्रस्ताव, सांसद निधि से कार्य कराए जाने की पेशकश

Mon, 27 Dec 2021 11:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Dec 2021 11:34 PM IST
सार

आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि सपा सांसद आजम खां को हर वक्त क्षेत्र और जनता के विकास की चिंता रहती है। उन्होंने जेल से 34 कामों के प्रस्ताव भेजे हैं।
 

विज्ञापन
MP Azam Khan sent proposals for construction of 34 roads and drains from jail
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद आजम खां ने सीतापुर जेल से करीब 34 सड़कों और नालियों का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव भेजे हैं। उन्होंने अपनी निधि से ये काम कराए जाने की पेशकश की है। आजम खां करीब डेढ़ साल से अधिक समय से  जेल में हैं। 
विज्ञापन


इसलिए उनकी निधि खर्च नहीं हो सकी। लिहाजा उन्होंने जेल से ही अपनी निधि से 34 सड़कों और नालियों के निर्माण व सुधार कार्य के प्रस्ताव भेजे हैं। आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि सपा सांसद आजम खां को हर वक्त क्षेत्र और जनता के विकास की चिंता रहती है। 
विज्ञापन


इसीलिए उन्होंने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते तमाम विकास कार्य कराए और अब जेल में होने के बावजूद क्षेत्र के विकास और जनता के हित के कार्यों के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने जेल से 34 कामों के प्रस्ताव भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसाहत अली खां शानू ने कहा कि जेल में रहते कोरोना की चपेट में आने से उनका स्वास्थ्य काफी खराब हो गया था लेकिन, अब सेहत में सुधार होते ही उन्होंने विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजे हैं। आवाम की दुआओं से जल्द ही आजम खां जेल से रिहा होकर बाहर आ जाएंगे।

प्रस्ताव में शामिल प्रमुख काम

आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि मोहल्ला घेर मीरबाज खां, पुरानागंज,घोसियान, नालापार और सींगनखेड़ा में सीसी और इंटरलाकिंग सड़क, चमरौवा विकास खंड क्षेत्र के सैजनी नानकार से जफर मैरिज हाल और काशीपुर में सीसी रोड और नाली निर्माण, शाहबाद के किशनपुर, मधुपुरी, मिलक के मेघानगला, टांडा स्वार-विधानसभा क्षेत्र के धनुपुरा, काजी का मझरा, सोनकपुर, रसूलपुर, दढ़ियाल मैन रोड, इमरतपुर, नरपतनगर, सद्दावाला, खेमपुर, बब्बरपुरी, शाहपुर, मुंशीगंज, चापट, चक कदीम, रफातपुर, मिलक सीकमपुर, मोहनपुरा, कैथोवाला, सिहोर, धीरजनगर, मझरा चौकी क्षेत्र में सांसद निधि से सीसी रोड और नाली निर्माण के काम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed