फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mountaineers brought the name of the district to the inaccessible peaks of the country and the world

Moradabad News: देश-दुनिया की दुर्गम चोटियों तक पर्वतारोहियों ने पहुंचाया जिले का नाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mountaineers brought the name of the district to the inaccessible peaks of the country and the world
पर्वतारोही विपिन सैनी।  - फोटो : संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


मुरादाबाद। शहर में कुछ ऐसे पर्वतारोही हैं, जिन्होंने अलग-अलग दुर्गम चोटियों पर विजय का पताका फहराकर जिले का नाम रोशन किया है। एक ओर हरथला सोनकपुर के रहने वाले अमित कुमार ने चाइना पीक पर तिरंगा फहराया है तो दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही विपिन सैनी ने लेह लद्दाख स्थित कांग यासते पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही मनोज कुमार ने भी एवरेस्ट पर तिरंगा झंडा फहराया है। पर्वतारोहियों ने बताया कि पहाड़ पर चढ़ना बहुत ही दिलचस्प है लेकिन यह चुनौतियों और कठिनाइयों से भरा खतरनाक खेल है। इसमें सफलता मिलती है या नहीं, यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना कि धैर्य, संयम के साथ आगे बढ़ने का जज्बा बनाए रखना होता है।
00

-शहर के रहने वाले मनोज कुमार ने 15 अगस्त 2024 को हिमाचल प्रदेश के लाहौर स्पीति जिले में स्थित युनम चोटी (ऊंचाई 6111 मीटर) पर तिरंगा लहराया। उन्होंने 25 अगस्त 2024 को कांग यात्से-2 पर फतह हासिल की और 30 अगस्त को कांग यात्से-1 पर तिरंगा फहराया। वह 15 दिनों के भीतर तीन चोटियों को फतह करने वाले प्रदेश के प्रथम पर्वतारोही बन गए।
विज्ञापन

00

- हरथला सोनकपुर के रहने वाले अमित कुमार वर्ष 2020 में चाइना पीक( ऊंचाई 2611 मीटर) पर तिरंगा फहराकर जिले का नाम रोशन किया था। उन्होंने बताया कि जब वह चाइना पीक पर चढ़ रहे थे तब कुछ देर के लिए लगा कि चाइना पीक पर पहुंचने का सपना पूरा नहीं होगा लेकिन धैर्य नहीं खोया और कुछ देर आराम करने के बाद फिर से चढ़ाई शुरू कर दी और कुछ ही घंटों में चोटी पर तिरंगा फहरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

- हरथला के रहने वाले विपिन सैनी ने 2019 में अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो फतह किया था।उन्होंने 2020 में हिमाचल प्रदेश की माउंट हाटू पीक, 2021 में माउंट पतलसु पीक पर भारत का तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग पर्वतों की चोटी पर देश का तिरंगा फहराने में जो गर्व महसूस होता है उसे बयां नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed