फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mothers body in hospital for four days son and daughter-in-law in Quarantine with neighbor in moradabad

मां की लाश चार दिन से अस्पताल में, बेटा और बहू के साथ पड़ोसी हैं क्वारंटीन

Wed, 15 Apr 2020 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Apr 2020 03:16 AM IST
विज्ञापन
Mothers body in hospital for four days son and daughter-in-law in Quarantine with neighbor in moradabad
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

जिले के पवांसा निवासी मल्लो (60) का निधन बीमारी के बाद मुरादाबाद के टीएमयू में 11 अप्रैल को हो गया। मल्लो के साथ गए उनके बेटे विजय, बहू गुड्डो देवी और पड़ोसी श्रीनिवास लोधीपुर स्थित एक विद्यालय में क्वारंटीन है। विजय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने अभी तक उनकी मां के उन्हें दर्शन नहीं कराए हैं। 

विज्ञापन


ऐसा पता चला है कि कोरोना की आशंका में उनके नमूने लिए गए हैं। तीन दिन तक उन्हें उनकी पत्नी और पड़ोसी को टीएमयू में ही एक कमरे में क्वारंटीन रखा गया और सोमवार को रात लोधीपुर के  शिक्षण संस्थान में भेज दिया गया। यहां और भी बहुत सारे लोग हैं लेकिन अभी तक न तो उनके नमूने लिए गए हैं। 
विज्ञापन


विजय ने बताया कि  उनके बच्चे गांव में अकेले हैं और वे यहां क्वारंटीन में अपनी मृत मां को देखने के लिए इंतजार में हैं। उनके पास किसी का कोई फोन नंबर भी नहीं है कि अस्पताल प्रशासन से वह जानकारी ले सकें। उनकी नजरें क्वारंटीन केंद्र के बाहर को लगी रहती हैं और यही सोचते हैं कि शायद अब कोई संदेश आए अब कोई संदेश आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गांव में उनकी बड़ी बेटी परिवार के तीन बच्चों को संभाले हुए है और पड़ोसी तथा रिशेतदार मददगार हैं। गांव के निवासी पूर्व विधायक सतेंद्र सिंह ने इस बारे में संभल जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की पर निष्कर्ष सामने नहीं आया। 


बेटे विजय ने बताया कि मां मल्लो की पेशाब रुक गई थी और श्वांस लेने में तकलीफ थी। उन्हें वह 9 अप्रैल को लेकर मुरादाबाद गए थे जहां 11 अप्रैल को मां ने दम तोड़ा है। अब उनकी लाश कहां रखी है। यह भी वह नहीं देख सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed