{"_id":"623b48d2f0993927657b3474","slug":"mother-scolded-son-playing-game-on-mobile-after-leaving-studies-and-took-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पढ़ाई छोड़ मोबाइल पर गेम खेल रहे बेटे को मां ने डांटा, तो खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पढ़ाई छोड़ मोबाइल पर गेम खेल रहे बेटे को मां ने डांटा, तो खा लिया जहर
Wed, 23 Mar 2022 09:50 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 23 Mar 2022 09:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले ग्यारहवीं के एक छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्र पढ़ाई छोड़ मोबाइल पर गेम खेल रहा था। मां के डांटने पर उसने खौफनाक कदम उठाया। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र के पीतल बस्ती में निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी का परिवार रहता है। कर्मचारी का पंद्रह वर्षीय बेटा ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार सुबह करीब दस बजे छात्र पढ़ाई छोड़कर मोबाइल पर गेम खेल रहा था। मां ने कई बार उससे कहा कि मोबाइल गेम बंद कर पढ़ाई शुरू कर दे, लेकिन उसने मां की बातों को अनसुना कर दिया। इसके बाद मां ने उसे डांट दिया।
विज्ञापन
मां की डांट से क्षुब्ध होकर छात्र ने घर में रखी चूहे मार दवा खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। छात्र ने घर में उल्टियां की तो परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अभी तक थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन