फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mother power will be visible as soon as you enter the city

Moradabad News: शहर में प्रवेश करते ही दिखाई देगी मातृशक्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Mother power will be visible as soon as you enter the city
मुरादाबाद। रामपुर रोड से शहर में प्रवेश करते ही जल्द ही आपको मातृशक्ति के दर्शन होंगे। रामगंगा पुल के पास विद्रोही पथ के सामने रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, राजमाता अहिल्याबाई होल्कर, बेगम हजरत महल और कल्पना चावला की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। यह महान विभूतियां लोगों में शाैर्य और समाजसेवा की भावना पैदा करेंगी। नगर निगम आठ मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के माैके पर शक्ति पथ के उद्घाटन की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन शहर को सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। रामगंगा पुल के पास खाली पड़ी भूमि पर निगम की ओर से आदि विद्रोही पथ का निर्माण कराया जा चुका है। वहां पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा समेत पांच आदिवासी महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इसके ठीक सामने सड़क के दूसरे किनारे पर शक्ति पथ का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा शक्ति पथ के लिए दीवार का निर्माण कराया जा चुका है। मूर्तियों का भी ऑर्डर दे दिया गया है। देश की महान मातृशक्तियों की प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही उनके बारे में जानकारी भी दी जाएगी। निगम प्रशासन का मानना है कि इससे शहर में प्रवेश करने लोग महिलाओं की शक्ति को पहचानेंगे और उनसे प्रेरणा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed