फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mother of four children falls in love with husband's friend

Moradabad News: पति के दोस्त से दिल लगा बैठी चार बच्चों की मां, शादी की जिद पर अड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mother of four children falls in love with husband's friend
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार को अपने पति के साथ बिलारी तहसील में पहुंची। पति से तलाक लेने की बात कहने लगी। इस बीच तलाक में होने वाले खर्च को लेकर पति-पत्नी झगड़ने लगे। हालांकि परिजनों ने दोनों को शांत करा दिया। वहीं कुछ देर बाद ही बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का रहने वाला महिला का प्रेमी भी तहसील में पहुंचा।
महिला का कहना था कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। उसके पति के साथ विचार नहीं मिल रहे हैं। इसलिए पति से तलाक लेना चाहती हूं। इसी को लेकर दोनों कानूनी रूप से तलाक लेने के लिए तहसील पहुंचे थे। दोनों के परिजन भी साथ थे। वहीं तलाक में होने वाले खर्च को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। दोनों आपस में गाली-गलौज करने लगे। हालांकि परिजनों के कहने पर दोनों शांत हो गए। वहीं महिला का पति उसके साथ रहना चाहता है, जबकि महिला इसके लिए राजी नहीं है। जानकारी के मुताबिक महिला का पति और उसका प्रेमी दोनों की मुरादाबाद की एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और दोस्त का महिला के पति के घर आना-जाना होने लगा। इस बीच महिला के पति के उसके दोस्त के साथ प्रेम-प्रसंग हो गए। महिला के पति से चार बच्चे हैं। महिला अब प्रेमी के साथ रहना चाहती है। वहीं महिला के पति ने कुंदरकी थाने में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायती पत्र भी दिया गया है। अपराध निरीक्षक संजीव कुमार का कहना है कि दो पक्षों में विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है, अगर सहमति नहीं बनती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बोली, पति ने नहीं निभाई जिम्मेदारी
प्रेमी के साथ जिंदगी गुजारने की जिद पर अड़ी महिला का कहना था कि उसको पति का सुख नहीं मिला। खुद मेहनत मजदूरी कर घर को चलाया। महिला बोली कि वह पति को नहीं छोड़ रही है, बल्कि पति ही उसको छोड़ रहा है। इसी बीच महिला के प्रेमी को उसको दिलासा देते हुए शांत किया। उधर, परिजनों के मुताबिक महिला और उसके प्रेमी अलग-अलग जाति के हैं।


बच्चों को घर पर ही छोड़कर आई महिला
प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही महिला ने अपने चारों बच्चों को घर पर छोड़ दिया है। बताते कि करीब 16 साल पहले महिला की शादी हुई थी। उसके चार बच्चों में सबसे बड़ी बेटी 14 साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed