फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mother danced drunk at daughter s wedding in Sambhal groom refused to marry

शादी को लगी सास की 'नजर': DJ पर धुएं के छल्ले उड़ाए, टल्ली होकर दामाद के सामने खूब झूमी, उजड़ा बेटी का घर

Mon, 03 Jul 2023 10:40 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Jul 2023 10:40 PM IST
सार

वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दुल्हन की मां नशे की हालत में डीजे पर डांस करने लगी। इतना ही नहीं सिगरेट के धुएं को भी उड़ा कर छल्ले बनाए गए। 

विज्ञापन
Mother danced drunk at daughter s wedding in Sambhal groom refused to marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेटी की शादी में शराब पीकर डांस करते हुए सिगरेट पीने पर दूल्हे ने शादी ही तोड़ दी। महिला का डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 27 जून की रात का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

बताया जा रह है कि रजपुरा थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महिला ने अपनी बेटी की शादी हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक से तय की थी। 27 जून को महिला ने शादी भी हयातनगर आकर ही करना तय किया था। वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दुल्हन की मां नशे की हालत में डीजे पर डांस करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं सिगरेट के धुएं को भी उड़ा कर छल्ले बनाए गए। एक व्यक्ति के साथ डांस करने पर दूल्हा पक्ष ने विरोध किया। इसी दौरान दूल्हा ने शादी करने से इनकार कर दिया। कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। महिला अपनी बेटी को लेकर चली गई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महिला दिल्ली में ही ज्यादातर समय रहती है। वहीं चली गई है। अब वीडियो वायरल हुआ है। हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। शादी भी टूटी है, लेकिन किसी ने कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed