फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Morena police leave two corona infected people on the way as Corona negative

यूपीः कोरोना संक्रमितों को निगेटिव बताकर मुरैना पुलिस ने बीच रास्ते में छोड़ा, दोनों गांव के पास मिले

Tue, 28 Apr 2020 11:44 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Apr 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Morena police leave two corona infected people on the way as Corona negative
कोरोना संक्रमित मरीज - फोटो : अमर उजाला

कोरोना पॉजिटिव मिले दो लोगों को निगेटिव बता कर मुरैना पुलिस ने बीच रास्ते में छोड़ दिया। दोनों मंगलवार की रात शाहबाद क्षेत्र के अपने गांव के पास पहुंच गए। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और अधिकारी पहुंच गए। दोनों को क्वारन्टीन किया जा रहा है।

विज्ञापन


शाहबाद क्षेत्र के चार लोग इंदौर में कुर्सी बनाने का काम करते थे। वहां पर दो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद चारों को वहां क्वारन्टीन सेन्टर में रखा गया था। चारों वहां से 14 अप्रैल को भाग गए थे। 16 को मुरैना में पकड़ लिए गए थे। चारों में से जो 2 निगेटिव थे उनको मुरैना पुलिस यहां छोड़ गई थी। बाद में उन दोनों की भी रिपोर्ट निगेटिव बताकर मुरैना पुलिस उनको यहां छोड़ने आई थी। 
विज्ञापन


लेकिन रामपुर पुलिस ने उनको वापस भेज दिया था। मंगलवार की रात दोनों अपने गांव के पास जंगल मे मिले हैं। एसडीएम शाहबाद मान सिंह पुंडीर ने इस बात की पुष्टि की है कि जिन दो लोगों को मुरैना पुलिस लेकर आई थी वो गांव के पास जंगल मे मिले हैं। वहीं एसपी शगुन गौतम का कहना है कि आधिकारिक रूप से ऐसी कोई सूचना नहीं है। अगर ऐसा है तो यह गंभीर मामला है। इस बारे में शासन को अवगत कराया जएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed