फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   more than five hundred crore in Moradabad to UK

 मुरादाबाद से ब्रिटेन में पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार

Sun, 26 Jun 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
 more than five hundred crore  in  Moradabad to UK
यूरोपियन यूनियन ब्रिटेन
 ब्रिग्जिट को लेकर बनी स्थितियों ने अर्थशास्त्रियों के माथे पर बल डाल दिए हैं। वहीं मुरादाबाद के निर्यातक भी सशंकित हैं। उनके बीच भी नफा नुकसान का गुणा भाग चल रहा है। आने वाले दिनों में ब्रिटेन के फैसले से होने वाले नुकसान और लाभ का आंकलन होगा। 
विज्ञापन


 मुरादाबाद से ब्रिटेन में पांच सौ करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है। यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने मुरादाबाद की निर्यात इंडस्ट्री को भी झटका लगा। हालांकि अभी तो भुगतान में सीधे सीधे दस प्रतिशत का नुकसान है। लेकिन आने वाले दिनों में अगर पाउंड की कीमत को देखकर इसमें भी अंतर आएगा।
विज्ञापन


निर्यातकों का कहना है कि अभी जो हुआ वह तो नुकसानदायक है, लेकिन जिस प्रकार से खबर आ रही हैं उससे किसी आने वाले समय में यूरोपियन यूनियन में और टूट की संभावना है। सीए आशीष शर्मा का कहना है कि अभी जो भी स्थितियां है उससे अभी तो नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आने वाले दिनों में ब्रिटेन की स्थिति मजबूत होती है तो और भी देश अलग हो सकते हैं। तब नुकसान अधिक होगा। वहीं निर्यातक विशाल अग्रवाल का कहना है कि इस प्रकार के वैश्विक मंदी की संभावना पहले से ही बन रही थी। लेकिन अब ब्रिटेन जैसी आर्थिक शक्ति के निर्णय वैश्विक बाजारों की ऊथल पुथल गंभीर संकेत दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed