{"_id":"61045f3b8ebc3e586e4b7726","slug":"more-than-100-vaccination-in-25-villages-city-news-mbd397603576","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 गांवों में सौ फीसदी से अधिक टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 गांवों में सौ फीसदी से अधिक टीकाकरण
विज्ञापन
मुरादाबाद। वैक्सीन की उपलब्धता होने पर ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण अभियान ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। शुक्रवार को 25 गांवों का टीकाकरण प्रतिशत सौ के पार रहा। इन गांवों में निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं जिले में कुल 10902 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। इसके तहत जिले के तीन ब्लाकों के गांवों में ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर ग्रामीणों का टीकाकरण किया जा रहा है। शुक्रवार को 46 गांवों में ये अभियान चला। जहां 2699 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 46 में से 25 गांवों में टीकाकरण का प्रतिशत सौ फीसदी से अधिक रहा। वहीं जिले में वैक्सीन की डोज लगवाने वालों की कुल संख्या 10902 रही। इसमें पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 9534 रही, जबकि 1368 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि गांवों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। तीन ब्लाक के सभी गांवों में टीकाकरण पूरे होने पर दूसरे ब्लाकों में अभियान चलेगा।
आज मैथोडिस्ट कालेज में नहीं लगेगा टीका
मुरादाबाद। शहर के मैथोडिस्ट कालेज में टीकाकरण के लिए केंद्र बनाया गया है। शनिवार को कालेज में परीक्षा होने के चलते इस केंद्र पर टीकाकरण नहीं होगा। केंद्र बंद रहेगा।
विज्ञापन
19 केंद्रों पर लगेगा 18 पार वालों को टीका
मुरादाबाद। शनिवार को जिले के 19 केंद्रों पर 18 वर्ष पार वालों को टीका लगाया जाएगा, जबकि 45 पार वालों के लिए 29 केंद्र बनाए गए हैं।