फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   more supply increase electricity bill

ज्यादा सप्लाई से बिल बढ़ा तो बिजलीवालों का क्या कसूर

Thu, 03 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 03 Nov 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
more supply increase electricity bill
electricity bill increases - फोटो : Demo Pic
बिजली की सप्लाई दुरुस्त हुई तो उपभोक्ता बढ़ा बिल देख चकरा गए हैं। पिछले करीब दो महीने में शहर में बिजली आपूर्ति में पांच - छह घंटे का इजाफा हुआ है। जिससे पब्लिक को राहत तो मिली है लेकिन बिजली के बिलों में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


अब अचानक से बिल बढ़ा देख पब्लिक हैरान है। बिलों में खामियां बताते हुए शहर के आधे से अधिक उपभोक्ताओं ने सितंबर का बिल जमा करने से ही इंकार कर दिया है। इनका कहना है कि पहले बिल दुरुस्त करो फिर पेमेंट करेंगे।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सितंबर से अक्तूबर के बीच बिजली के बिल जमा करने के मामले में तेजी से गिरावट आई है। शहर में बिजली के 1.42 लाख कनेक्शन हैं, जिनमें से 70 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने सितंबर का बिजली बिल जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली की वजह से बिजली विभाग नरमी बरत रहा था लेकिन अब महकमा सख्ती के मूड में है। बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटने की तैयारी है। महकमे का कहना है कि अक्तूबर में बीस घंटे तक बिजली सप्लाई हुई है। ऐसे में बिल बढ़ना स्वाभाविक है। लेकिन उपभोक्ता इसे मीटर की खामी बताकर बिल जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed