{"_id":"60f747f68ebc3e6d73439c3d","slug":"moradbad-news-lilavati-won-the-battle-as-accused-soldier-was-declared-a-land-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : लीलावती ने जीती जंग, आरोपी सिपाही भू-माफिया घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : लीलावती ने जीती जंग, आरोपी सिपाही भू-माफिया घोषित
Wed, 21 Jul 2021 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 21 Jul 2021 03:32 AM IST
सार
- अपनी पत्नी के नाम करा दी थी लीलावती के पति की जमीन
- इंसाफ की मांग करते हुए पति शेर सिंह ने गंवा दी जान
- एसएसपी के आदेश पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में तैनात सिपाही महेंद्र पाल सिंह को पुलिस ने भू-माफिया घोषित कर दिया है। एसएसपी के आदेश पर सिपाही पर यह कार्रवाई की गई। बुजुर्ग महिला लीलावती ने एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना देकर आरोपी सिपाही को भू-माफिया घोषित कराने की मांग की थी। आरोप है कि सिपाही ने साजिश रचकर लीलावती के पति शेर सिंह की जमीन का बैनामा अपनी पत्नी के नाम करा लिया था।
विज्ञापन
भू माफिया घोषित किया गया सिपाही महेंद्र पाल सिंह सिविल लाइंस की हिमगिरी कालोनी का निवासी है। इन दिनों उसकी तैनाती बिजनौर जनपद में है। पिछले सात माह से वह निलंबित चल रहा है। सिपाही पर आरोप है कि उसने मझोला थानाक्षेत्र के गांव धीमरी निवासी शेर सिंह की जमीन का बैनामा अपनी पत्नी के नाम करा लिया था। शेर सिंह ने आरोपी महेंद्रपाल सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था, जिसमें चार्जशीट भी लग चुकी है।
विज्ञापन
शेर सिंह 15 दिसंबर 2020 से अपने घर पर ही अनशन पर बैठ गए थे। आठ जनवरी 2021 को शेर सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में सिपाही और उसके बेटे के खिलाफ मझोला थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया गया था। तीस जून को शेर सिंह की पत्नी लीलावती भी अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट के सामने अनशन पर बैठ गई थीं।
विज्ञापन
महिला की मांग थी कि आरोपी सिपाही को भू-माफिया घोषित किया जाए। कार्रवाई के आश्वासन पर महिला ने धरना खत्म कर दिया है। एसएसपी पवन कुमार के आदेश पर सिपाही को भू-माफिया घोषित कर दिया गया है। सिपाही पर आरोप है कि वह आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए सुनियोजित ढंग से आम जनमानस की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर अपने परिजनों के नाम फर्जी दस्तावेज तैयार कर क्रय-विक्रय करता है।
फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि कब्जाने में सक्रिय है। सिविल लाइंस के अलावा आस पास में ही अपराध करता है। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि सिपाही महेंद्र पाल सिंह को भू-माफिया घोषित किया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।