Moradabad: पीट-पीटकर की गई यूट्यूबर की हत्या, परिजन बोले- सभी अंगों पर चोट के निशान, प्राइवेट पार्ट पर भी जख्म
सुरजननगर में यूट्यूबर जितेंद्र की हत्या कर दी गई थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र की शरीर के सभी अंगों पर पिटाई के निशान थे। मौके पर खून के धब्बे में इधर-उधर गिरे हुए थे।
विस्तार
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के टांडा अफजल निवासी और पोर्टल संचालक जितेंद्र कुमार (25) की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। शनिवार सुबह उसका शव ताराबाद के खेत में मिला। परिजनों ने जितेंद्र के साथी सुरेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सुरेश और दो अन्य युवकों को हिरासत में ले लिया है।
परिवार के लोगों ने बताया कि जितेंद्र शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे अपने मामा के घर से लौटा था। तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह बाइक लेकर घर से चला गया। इसी बीच मामा के लड़के ने जितेंद्र को फोन किया।
बात करते-करते उसके मामा के लड़के को आवाज आई कि जितेंद्र किसी सुरेश का नाम लेकर कह रहा था कि आप मुझे क्यों मार रहे हो। इसकी जानकारी उसने जितेंद्र के परिजनों को दी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब दस बजे तक परिजन ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला।
तब परिजन ठाकुरद्वारा कोतवाली पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्रामीणों व परिजनों ने शनिवार सुबह जितेंद्र की दोबारा तलाश शुरू की तो उन्हें जंगल में जितेंद्र का शव मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
खेत में सड़क के किनारे खून के निशान मिले और एक यूकेलिप्टस का डंडा पड़ा था। अनुमान है कि इसी डंडे से ही उसके सिर पर वार कर हत्या की गई। हत्या के बाद शव को घसीट कर थोड़ी दूरी खेत में फेंक दिया गया। परिजनों ने बताया कि उसे सभी अंगों पर चोट के निशान थे।
जितेंद्र की बाइक घटना स्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर हरकेस के धान के खेत में मिली। जितेंद्र की मौत से माता सुमुत्रा देवी, पिता लोलिन सिंह, भाई बबलू व राजकुमार, बहन राजो, राधा व सुशीला का रो-रो कर बुरा हाल है। एसपी देहात ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुरेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसके दोस्त से पूछताछ की जा रही है।
कार को लेकर था विवाद
जितेंद्र कुमार की फोन पर आवाज आ रही थी सुरेश मुझे मत मारो। सुरेश और जितेंद्र दोस्त थे। दोनों साथ-साथ रहते थे। जितेंद्र कुमार के पास एक कार कर थी। सुरेश अन्य दोस्तों के साथ इसी कार से घूमता था। कुछ महा पूर्व लखनऊ में जितेंद्र कुमार का शांति भंग में चालान हुआ था। जिस कार से वह घूमते थे उसी को विवाद था।