फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: YouTuber Aamir arrested for objectionable video on gods and goddesses

Moradabad: देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर की टिप्पणी, यूट्यूबर आमिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 25 Jul 2025 09:46 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 25 Jul 2025 09:46 PM IST
सार

पाकबड़ा निवासी ने साधु-संतों की वेशभूषा धारण करते हुए देवी-देवताओं के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो तैयार किया। मामले में भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत और करणी सेना व बजरंग दल के विरोध के बाद आमिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Moradabad: YouTuber Aamir arrested for objectionable video on gods and goddesses
पुलिस हिरासत में यूट्यूबर आमिर - फोटो : संवाद

विस्तार

देवी देवाओं पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले पाकबड़ा निवासी यूट्यूबर आमिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आमिर टीआरटी नाम से यूट्यूब पर चैनल बना रखा है। आरोप है कि उसने साधु संतों की वेशभूषा धारण कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित किया है।

विज्ञापन


पाकबड़ा के हाशमपुर चौराहा निवासी आमिर ने आमिर टीआरटी नाम से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो को वायरल किया। भाजपा कार्यकर्ता अमन ठाकुर ने दो दिन पहले इस मामले को लेकर एक्स पर पोस्ट किया था।
विज्ञापन


इसके बाद करणी सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ता दीपक कश्यप, राजीव ठाकुर, राहुल कुमार और सचिन ने पाकबड़ा में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। करनपुर निवासी दीपक कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया जिसमें बताया गया कि आमिर अपने यूट्यूब चैनल पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी आमिर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed