फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Youth of Sambhal caught recce of Commissioner Anjaneya Singh residence

Moradabad: कमिश्नर आवास की रेकी में संभल के युवक दबोचे, आजम पर कार्रवाई के बाद चर्चा में आए थे आन्जनेय सिंह

Sun, 21 Jan 2024 10:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Jan 2024 10:48 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आन्जनेय सिंह के आवास की रेकी करने के आरोप में संभल के दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक थार में सवार होकर रील बना रहे थे। सपा नेता आजम खां पर कार्रवाई करने में मुरादाबाद कमिश्नर चर्चा में आए थे। 

विज्ञापन
Moradabad: Youth of Sambhal caught recce of Commissioner  Anjaneya Singh residence
मुरादाबाद कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद कमिश्नर आवास की रेकी करने के शक में पुलिस ने संभल के दो युवकों को पकड़ लिया। दोनों अपने अन्य साथियों के साथ थार में सवार होकर यहां रील बना रहे थे। पुलिस ने दो थार भी कब्जे में ले ली हैं। पुलिस पकड़ने गए युवकों से पूछताछ कर रही है। उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि यहां कमिश्नर आवास है।

विज्ञापन


सपा नेता आजम खां पर कार्रवाई करने में मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह चर्चा में रहते हैं। आजम खां को सजा सुनाए जाने के बाद कमिशनर की सुरक्षा में भी बढ़ोतरी कर दी गई थी। उनकी सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी अलर्ट रहे हैं। आवास पर भी सुरक्षा कर्मी चौबीस घंटे तैनात रहते हैं और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखते हैं।
विज्ञापन


18 जनवरी की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे युवकों ने थार को कमिश्वर आवास के पास रोक लिया था। युवक यहां फोटो फोटो खींचे नजर आ रहे थे। इसे देखकर बंगले पर लगे सुरक्षा कर्मी अलर्ट हो गए। इसके बाद फुटेज चेक की गई। जिससे पता चला कि थार कमिश्वर बंगले से तीन बार गुजरी है कमिश्नर ने इस मामले की जानकारी एसएसपी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए जांच की। थार के नंबर के आधार पर युवकों का पता लगा लिया। पुलिस दो युवकों को पकड़ लाई। एक युवक थार छोड़कर भाग गया। पकड़े गए युवकों में एक संभल के खग्गू सराय का रहने वाला है जबकि दूसरा संभल के दीपासराय निवासी है।

युवकों ने पुलिस को बताया है कि वह नशे में थे। फिल्म देखकर लौटते समय रील बनाने लगे थे। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिविल लाइंस ने भी दोनों युवकों से पूछताछ की है। युवकों के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर उनके परिजन भी आ गए।

परिजनों का कहना है कि पुलिस पूरी तरह से जांच कर ले। वह जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। अगर युवकों की कोई भूमिका नहीं आए तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी न की जाए।

स्मार्ट सिटी के कैमरे आएं काम

शहर में स्मार्ट सिटी तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आयुक्त बंगले के पास थार सवारों के संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखे जाने पर पुलिस अलर्ट हो गई थी। पुलिस ने स्मार्ट सिटी के कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसकी मदद से थार का नंबर मिल गया। जिसके जरिए युवक पकड़ लिए गए है।

18 जनवरी की रात आवास के सामने कुछ संदिग्ध युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। उनका मूवमेंट कई दिन से इधर ही था। सुरक्षा कर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों देखे तो इसकी जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से कहा गया है किसी निर्दोष पर कार्रवाई न हो। अगर युवकों की किसी मामले में संलिप्तता पाई जाती तो ही कार्रवाई की जाए। - आन्जनेय सिंह, मंडल आयुक्त



आयुक्त बंगले के सामने युवकों को घूमते हुए पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अखिलेश भदौरिया, एसपी सिटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed