फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Youth cheated name of getting jobs airport, complaint to management

मुरादाबाद: एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से पहले ठगों ने भरी उड़ान, नौकरी के नाम पर युवकों से मोटी रकम वसूल रहे

Wed, 04 Oct 2023 10:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 10:06 AM IST
सार

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक कुछ बाहरी ठग स्थानीय लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। कई लोग फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर एयरपोर्ट के गेट पर आ चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Moradabad: Youth cheated name of getting jobs airport, complaint to management
मुरादाबाद हवाई अड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद एयरपोर्ट तो फिलहाल चालू नहीं हो पाया है लेकिन वहां नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी शुरू हो गई है। इसका पता तब चला जब एयरपोर्ट के गेट पर लोग फर्जी ज्वाइनिंग लेटर लेकर पहुंचने लगे। किसी का कहना था कि हमें एयरपोर्ट के अंदर खुलने जा रहे मॉल के मैनेजमेंट के लिए रखा गया है।

विज्ञापन


जबकि कोई एयरपोर्ट पर कार्यालय सहायक की नौकरी पक्की मानकर ज्वाइन करने पहुंचा था। इन सभी लोगों ने नौकरी पाने के लिए मोटी रकम चुकाई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक कुछ बाहरी ठग स्थानीय लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कई लोग फर्जी नियुक्तिपत्र लेकर एयरपोर्ट के गेट पर आ चुके हैं। इस तरह कई लोग अब तक ठगी का शिकार हो चुके हैं। एएआई ने लोगों से अपील की है कि किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन या एयरपोर्ट अथॉरिटी से पुष्टि करने के बाद ही एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए आवेदन करें। फिलहाल हवाई अड्डे पर किसी भी प्रकार की नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं।

केस-1

20 दिन पहले एयरपोर्ट के गेट पर कुछ युवक पहुंचे थे। उनका कहना था कि उन्हें एयरपोर्ट में मॉल व दुकानों के मैनेजमेंट के लिए रखा गया है। उन्होंने तमाम दस्तावेजों का हवाला भी दिया लेकिन हवाई अड्डे पर इस तरह की कोई भर्ती नहीं निकाली गई थी। एयरपोर्ट की टीम ने युवाओं को समझाया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

केस-2

चेक इन व अन्य व्यवस्थाएं बनाने के लिए नौकरी पक्की मानकर एक युवक हवाई अड्डे पर पहुंचा। उसने गेट पर बताया कि किसी एविएशन सर्विस से उसे मुरादाबाद हवाई अड्डे पर नियुक्ति दी है। जबकि एयरपोर्ट की टीम को इसकी कोई जानकारी नहीं थी।

हवाई अड्डे पर अभी कोई नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं। कई बार युवाओं को गेट से लौटाया गया है। सभी से अपील है कि किसी के बहकावे में न आएं। एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले जिला प्रशासन या एएआई से इसकी पुष्टि कर लें। - संदीप कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर।

इसी सप्ताह मिल सकता है उड़ान का लाइसेंस

हवाई अड्डे पर डीजीसीए के निरीक्षण के बाद बताए गए सभी बिंदुओं पर काम पूरा हो गया है। एएआई के अधिकारियों ने सभी दस्तावेज पूरे कर लिए हैं। सभी बिंदुओं पर काम खत्म करने के बाद डीजीसीए को पत्र भी भेज दिया गया है। अब इसी सप्ताह उड़ान के लिए लाइसेंस मिलने की उम्मीद है।

जानकारों का मानना है कि अक्तूबर में ही उद्घाटन की तिथि भी घोषित हो जाएगी। दिवाली से पहले मुरादाबाद से लोग हवाई सफर का आनंद ले सकेंगे। मुरादाबाद से शुरुआती उड़ान लखनऊ व कानपुर के लिए रहेगी।

फिलहाल सड़क मार्ग से लखनऊ जाने में सात घंटे और रेल मार्ग से लखनऊ जाने में साढ़े पांच घंटे लगते हैं। जबकि वायु मार्ग से यह सफर महज एक से डेढ़ घंटे का रह जाएगा। जबकि कानपुर की दूरी दो घंटे में तय हो सकेगी।



हालांकि किराये की सूची फिलहाल जारी नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि लगभग ट्रेन के किराये जितने रुपये खर्च कर उड़ान उपलब्ध हो सकेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर का कहना है कि डीजीसीए को पत्र भेजकर सारी स्थिति से अवगत करा दिया गया है।

अब कोई बाधा नहीं बची है। जल्द ही सेवाएं शुरू करने के लिए लाइसेंस मिल सकता है। विमानन सेवाएं प्रदान करने के लिए बिग चार्टर कंपनी को चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed