फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Young man did dirty work with minor, refused to marry her when she was pregnant

Moradabad: युवक ने नाबालिग से बढ़ाई पहचान, होटल में ले जाकर किया गंदा काम, गर्भवती हुई तो शादी से किया इनकार

Sat, 09 Mar 2024 12:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 12:17 PM IST
सार

मैनाठेर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग से युवक ने जान पहचान बढ़ाई। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने के बाद आरोपी से शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Young man did dirty work with minor, refused to marry her when she was pregnant
यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनाठेर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के दो माह की गर्भवती होने पर आरोपी युवक ने निकाह करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला शुक्रवार का थाने पहुंची।

विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी को अपने प्रेम-जाल में फंसा लिया। आरोपी महिला की नाबालिग बेटी को मुरादाबाद स्थित होटल में ले गया और यहां निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने उसे कई बार होटल में बुलाया दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

इस दौरान उसकी बेटी गर्भवती हो गई। उसकी बेटी ने जब आरोपी से खुद को गर्भवती होने की जानकारी दी तो वह भड़क गया। उनसे किशोरी पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि आरोपी अपने तहेरे भाई के साथ उसकी बेटी को एक जगह ले गया, जहां दोनों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस पर उसकी बेटी ने उसे मामले की जानकारी दी। महिला ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के परिजन दे रहे धमकियां

पीड़ित किशोरी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें किशोरी बोल रही है कि आरोपी युवक और उसके परिजन उसे धमकियां दे रहे है। उसका आरोप है कि युवक और उसकी बहन भी धमका रही है कि उसका भाई निकाह नहीं करेगा। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पीड़िता कहना है कि अगर उसे कुछ होता है कि उसकी मौत के लिए आरोपी युवक और उसके परिजन ही जिम्मेदार होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed