{"_id":"629b0aaffa62660078240478","slug":"moradabad-woman-dies-in-accident-driver-runs-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : ट्रक की टक्कर बाइक सवार महिला की मौत, चालक ट्रक दौड़ाकर मौके से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : ट्रक की टक्कर बाइक सवार महिला की मौत, चालक ट्रक दौड़ाकर मौके से भागा
Sat, 04 Jun 2022 01:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:03 PM IST
सार
मूंढापांडे में दलपतपुर के पास शनिवार सुबह हुआ हादसा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह आठ बजे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा महिला का पति और साथ में बैठी आठ साल की पोती घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक दौड़ाकर मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाली महिला मैमजादी (55) रामपुर के बिलासपुर थानाक्षेत्र के कचनाल गांव निवासी थी। वह अपने पति शकील के साथ शुुक्रवार को अमरोहा के सलारपुर गांव में रहने वाली अपनी बेटी के घर गई थी। पति पत्नी के साथ इनकी आठ साल की सना पोती भी मौजूद थी। बताया जा रहा है। शनिवार सुबह दंपती और पोती एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे शकील की बाइक मूंढापांडे क्षेत्र में दलपतपुर में गत्ता फैक्टरी के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से तेजी से आए ट्रक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में शकील, उसकी पत्नी और पोती बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा पोती घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। हादसे के बाद चालक ट्रक दौड़ाकर भाग गया है। उसकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन