{"_id":"6247fdbd2ae3ed73de4158bd","slug":"moradabad-woman-dies-after-two-days-was-shot-during-celebratory-firing-in-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में डांस देखना पड़ा महंगा: अचानक हुई फायरिंग, महिला के पेट में लगी गोली, दो दिन बाद हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में डांस देखना पड़ा महंगा: अचानक हुई फायरिंग, महिला के पेट में लगी गोली, दो दिन बाद हुई मौत
Sat, 02 Apr 2022 01:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:10 PM IST
सार
एएसपी सागर जैन ने बताया कि शनिवार सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया था। अब केस में अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को एक दिन पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर निवासी सोमपाल के बेटे रुबिन की शादी थी। गुरुवार रात लाकड़ी फाजलपुर में शादी समारोह चल रहा था। गुरुवार रात करीब बारह बजे डीजे बजाया जा रहा था। इस दौरान मेहमान और आस पड़ोस के लोग व महिलाएं डीजे पर डांस देख रही थीं।
विज्ञापन
अन्य महिलाओं के साथ ही रामगोपाल की पत्नी रुमालो देवी भी वहां खड़ी डांस देख रही थी। इसी दौरान एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी थी। गोली महिला रुमालो के पेट में लग गई थी। जिससे वह घायल होकर डीजे के फ्लोर पर भी गिर गई थी। घायल महिला को साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
एएसपी सागर जैन ने बताया कि शनिवार सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया था। अब केस में अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।