फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Woman body found hanging, auto driver committed suicide by consuming poison

मुरादाबाद में दो की माैत: फंदे पर लटका मिला महिला का शव... परिजनों में कोहराम, जहर खाकर ऑटो चालक ने दी जान

Fri, 11 Oct 2024 02:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2024 02:35 PM IST
सार

कटघर में विवाहिता से फंदे से लटकी मिली। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नया गांव हरथला में ऑटो चालक ने ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Moradabad: Woman body found hanging, auto driver committed suicide by consuming poison
विवाहिता ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र के पीतलनगरी में बुधवार रात एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। पति ड्यूटी से घर आया तब जानकारी हुई। मायके वालों ने ससुराालियों पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


बिलारी डीह निवासी सरिता गुप्ता (27) की शादी संभल जनपद के चंदौसी क्षेत्र के कुलधर निवासी मोनू गुप्ता के साथ पांच साल पहले हुई थी। दंपती के दो बेटे चिराग (4) व दीपक (3) हैं। मां-बाप की मौत के बाद मोनू अपनी मौसी तनु और मौसा आशीष गुप्ता के साथ कटघर के पीतलनगरी में रहने लगा था।
विज्ञापन


मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उसकी मौसी और पहली मंजिल पर मोनू का परिवार रह रहा था। मोनू फर्म में नौकरी करता है। बुधवार रात करीब 12 बजे वह ड्यूटी से लौटा तो सरिता का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। मोनू की सूचना पर उसकी मौसी और मौसा भी आ गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। सूचना मिलने पर सरिता का भाई मनीष अपने परिजनों के साथ आ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही मोनू और उसके मौसा-मौसी दहेज के लिए सरिता को परेशान कर रहे थे।

मनीष ने कहा कि उसने दो बार अपनी बहन के इलाज के लिए ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर किए थे। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जहर खाकर ऑटो चालक ने दी जान

मुरादाबाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नया गांव हरथला में ऑटो चालक पंकज कुमार (44) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जहर खाकर आत्महत्या करने वाले ऑटो चालक पंकज कुमार के परिवार में पत्नी गीता उर्फ रानी और बेटा रजत व बेटी नेहा हैं।

पत्नी ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह बाहर चली गई थीं। बेटा रजत भी ट्यूशन पढ़ने गया था। घर में पंकज कुमार अकेले थे। बेटी की शादी हो चुकी है वह अपनी ससुराल में है। गीता ने बताया कि रात करीब 9 बजे वह घर वापस आईं तो उसके पति उल्टियां कर थे।



पूछताछ करने पर बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है। वह पंकज को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। पत्नी ने बताया कि उसके पति कुछ समय से अवसाद में चल रहे थे, लेकिन वजह नहीं बताई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed