फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Vandalism general store, man beats husband, misbehaves with wife who came intervene

Moradabad: जनरल स्टोर में घुसकर तोड़फोड़, युवक ने पति को पीटा, बीच बचाव करने आई पत्नी से अभद्रता..दी धमकी

Sat, 22 Jun 2024 11:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:57 AM IST
सार

जनरल स्टोर में तोड़फोड़ करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी दुकान में बैठा था तभी युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। बीचबचाव करने आई पत्नी से भी आरोपी ने अभद्रता की। 

विज्ञापन
Moradabad: Vandalism general store, man beats husband, misbehaves with wife who came intervene
moradabad police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में एक युवक ने जनरल स्टोर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। जनरल स्टोर संचालक और उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवक ने अपने घर में जनरल स्टोर खुल रखा है।

विज्ञापन


पड़ोस में ही इमरान नाम का युवक रहता है। उसके पर सुबह शाम लोगों का आना जाना रहता है। जिसकी वजह से जनरल स्टोर के सामने भी लोग जमा हो जाते हैं और अभद्रता करते हैं। दंपती ने इसका विरोध किया आरोपी ने उन्हें धमकी दी।
विज्ञापन


17 जून की रात करीब दस बजे युवकी पत्नी  दुकान पर बैठी थी। इसी बीच इमरान आ गया और उसने तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर जनरल स्टोर संचालक को पीटा। बचाने  आई पत्नी को भी नहीं पीटा गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने महिला को पीटा, एक महिला की बच्ची छीनी

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने एक माह की बच्ची भी उससे छीन ली है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।


पीड़ित महिला शोभा ने बताया कि उसकी शादी 31 मई 2023 को पीतल नगरी निवासी मोहित के साथ हुई थी। उसकी एक माह बच्ची की है। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग कर रहे थे।

बीस जून को शोभा को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान मोहित ने एक माह की बच्ची भी शोभा छीन ली। इस मामले में कटघर थाने में पति मोहित, सुखवीर, सोनम, मोहित की मां, मोहित के भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

पांच दिन बाद मझोला पुलिस ने लिखी चोरी की रिपोर्ट

मझोला थाना के बैंक कॉलोनी पूनम विहार में स्टेशन मास्टर के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस पांच दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। लोधीपुर बिशनपुर के स्टेशन के स्टेशन मास्टर राजेश कुमार को 14 जून की सुबह परिवार साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने गए थे।



16 जून की शाम जब वह वापस आए तो देखा कि मुख्य गेट के ताले टूटे पड़े थे। कमरों में रखी अलमारी से चोर 18 लाख के जेवर और दो लाख रुपये की नगदी ले गए थे। इस मामले में पुलिस पांच दिन तक परिवार को टकराती रही। सीओ और एसपी सिटी से शिकायत करने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed