{"_id":"658ab70f4e3202040607352e","slug":"moradabad-used-to-bring-opium-from-jharkhand-and-bihar-three-people-from-bareilly-caught-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: झारखंड और बिहार से लाते थे अफीम, बरेली के तीन लोग पकड़े..19 लाख की नशे की खेप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: झारखंड और बिहार से लाते थे अफीम, बरेली के तीन लोग पकड़े..19 लाख की नशे की खेप बरामद
Tue, 26 Dec 2023 04:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 26 Dec 2023 04:51 PM IST
सार
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि नशे की तस्करी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद जीआरपी ने ट्रेन से अफीम की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से एक किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत साढ़े 19 लाख रुपये है। तीन में से दो आरोपी बरेली व एक शाहजहांपुर के निवासी है। इनका नेटवर्क यूपी के अलावा झारखंड व बिहार में फैला है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी श्यामवीर निवासी थाना भमौरा जिला बरेली, अर्जुन उर्फ बनारसी निवाली थाना भमौरा जिला बरेली और जितिन कुमार निवासी जैतीपुर शाहजहांपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। तीनों को मंगलवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्हें झारखंड का एक व्यक्ति अफीम देकर जाता है।
विज्ञापन
इसके बाद वे मुरादाबाद व बरेली मंडल के जिलों में इसे सप्लाई करते हैं। पुलिस उनसे जुड़े अन्य आरोपियों को तलाशने में जुट गई है।जीआरपी प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि श्यामवीर के पास से 600 ग्राम, अर्जुन के पास से 375 ग्राम व जितिन के पास से 325 ग्राम अफीम बरामद हुई है।
विज्ञापन