फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Two youths died after being hit by a tractor-trolley

मुरादाबाद: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर दो युवकों की माैत, महुआखेड़ा गंज रेलवे क्राॅसिंग के पास हादसा

Mon, 15 Dec 2025 06:13 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर/भगतपुर/ठाकुरद्वारा
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर/भगतपुर/ठाकुरद्वारा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 06:13 PM IST
सार

उत्तराखंड से ड्यूटी कर घर आर रहे युवकों की सड़क हादसे में माैत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Two youths died after being hit by a tractor-trolley
हादसे में ऋषभ और मोहित की जान चली गई - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तराखंड के पेपर मिल से मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मुरादाबाद के थाना भगतपुर के ग्राम भदगंवा निवासी मोहित सिंह (25) पुत्र कल्याण सिंह और इसी गांव के ऋषभ सिंह (28) पुत्र राकेश सिंह आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा गंज (उत्तराखंड) स्थित एक पेपर मिल में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन


शनिवार शाम दोनों ड्यूटी खत्म करके बाइक पर घर लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे महुआखेड़ा गंज में रेलवे क्रॉसिंग से पहले एक मोड़ पर लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर मोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची आईटीआई थाने की पैगा चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही इसका चालक भाग गया।

पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मोहित के परिजन ने बताया कि वह दो साल के बेटे लव, चार साल की बेटी शानवी और पत्नी कुसुम को रोता बिलखता छोड़ गया है।

वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था जबकि बहन की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि आठ बजे के करीब मोहित को फोन किया था। उसने बताया था कि छुट्टी हो गई है। वह और ऋषभ दोनों घर आ रहे हैं। उसके बाद से उनका फोन नहीं लग रहा था।

वहीं ऋषभ के पिता राकेश सिंह ने बताया कि ऋषभ उनका छोटा बेटा था और अविवाहित था। रजत उनका बड़ा बेटा है।

ट्रक की टक्कर के बाद कार रोडवेज बस से भिड़ी, तीन घायल
लखनऊ हाईवे पर शनिवार देर रात तीन बजे ट्रक की टक्कर लगने से अनियंत्रित कार रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में संभल के तीन कार सवार घायल हो गए। वह रामपुर में एक बारात में शामिल होकर घर लौटे रहे थे। हाईवे पर चंद्रा ढाबे के नजदीक रामपुर की तरफ से आ रही इंडिगो कार में पीछे आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार आगे चल रही रोडवेज बस से टकरा गई। कार में सवार सभंल के वसीम, उनकी पत्नी अनम, रानी पत्नी फिराजुद्दीन घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन घायलों को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि हादसे की तहरीर मिलने कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed