फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Transport Corporation will run 682 buses on Deepawali, Govardhan and Bhaiya Dooj

मुरादाबाद: दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज पर 682 बसें चलाएगा परिवहन निगम

Sun, 31 Oct 2021 02:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 Oct 2021 02:45 AM IST
सार

मुरादाबाद-दिल्ली रूट पर सर्वाधिक 163, देहरादून और हरिद्वार के लिए चलेंगी 90 बसें

विज्ञापन
Moradabad: Transport Corporation will run 682 buses on Deepawali, Govardhan and Bhaiya Dooj
UP roadways - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली, भैयादूज आदि त्योहारों के मद्देनजर रोडवेज ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुरादाबाद परिक्षेत्र के रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, धामपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, पीतलनगरी डिपो से कुल 682 बसें चलाई जाएंगी। सर्वाधिक 163 बसें मुरादाबाद-दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी। इसके अलावा हरिद्वार-देहरादून के लिए 90 बसें चलाई जाएंगी। शेष बसों को लोकल और अन्य रूटों पर चलाया जाएगा।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह तक निगम की 40 फीसदी बसें कार्यशाला में खराब पड़ी थीं। इन बसों की मरम्मत कर निगम ने इन्हें ऑनरूट कर लिया है। हालांकि अब भी बसों में छोटी-मोटी खामियां हैं। इन्हें धीरे-धीरे दूर किया जा रहा है। पिछले वर्ष दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज के मौके पर सवा चार लाख यात्रियों ने रोडवेज बसों में सफर किया था। इससे परिवहन निगम को सवा दो करोड़ की आय हुई थी। 
विज्ञापन


आरएम दीपक चौधरी का कहना है कि मुख्यालय से बसों के टायर धीरे-धीरे प्राप्त हो रहे हैं। बैटरी, सेल्फ व अन्य कलपुर्जे आदि उपलब्ध हैं। हमारी कोशिश है कि यात्रियों को सफर करने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed