{"_id":"68ecf3831981371d3b02fb50","slug":"moradabad-ten-accused-of-running-a-fake-liquor-factory-four-accused-sent-to-jail-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: नकली शराब फैक्टरी चलाने में दस पर गैंगस्टर, थाना प्रभारी ने कराया केस, चार आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: नकली शराब फैक्टरी चलाने में दस पर गैंगस्टर, थाना प्रभारी ने कराया केस, चार आरोपियों को भेजा जेल
Mon, 13 Oct 2025 06:11 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 13 Oct 2025 06:11 PM IST
सार
सात माह पहले कांठ में पकड़ी गई नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 10 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जेल भेजे गए आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सात माह पहले पकड़ी गई नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी को संचालित करने वाले मुख्य आरोपी सहित दस लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। छह मार्च 2025 की दोपहर कांठ पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर कांठ में कांवड़ पथ मार्ग के किनारे गांव गांवड़ी-मुजफ्फरपुर टांडा के पास छापा मारकर नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी।
विज्ञापन
पुलिस को मौके से भारी मात्रा में नकली शराब, रैपर, शराब बनाने के उपकरण मिले थे। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ एफआईआर कर सभी को जेल भेजा था। जांच में पाया गया है कि मुख्य आरोपी जिला बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर बिल्लोच गुहावर निवासी अर्पित गिरोह का मुखिया था।
विज्ञापन
वह मोहित उर्फ रोहित निवासी बेरखेड़ा भिवारा, आलोक निवासी मेवला थाना स्योहारा बिजनौर, सुभाषचंद्र उसका बेटा अनुराग चौहान निवासी खूंटखेड़ा कांठ, ओमवीर सिंह निवासी मंझरा मिश्रीपुर थाना कांठ, देवेंद्र, राजेंद्र उर्फ राजू सक्सेना निवासी धमौरा थाना शहजादनगर जिला रामपुर और हेमंत उर्फ छाेटू निवासी गुहावर, अजय सैनी निवासी रोशनपुर थाना नूरपुर बिजनौर के साथ मिलकर नकली शराब का धंधा करते हैं।
विज्ञापन
मामले में थान प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने उच्चाधिकारियों के अनुमोदन के बाद इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज कराई है। रविवार को इनमें से अनुराग चौहान उसके पिता सुभाषचंद, ओमवीर सिंह और आलोक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया है। अन्य छह आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।