Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: SSP sir, save me from my wife, she threatens to get me murdered

Moradabad: 'मुझे पत्नी से बचाओ एसएसपी साहब...', हत्या कराने की देती है धमकी, घर से बिना बताए हो जाती है गायब

Sat, 29 Nov 2025 11:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 11:53 AM IST
सार

मुरादाबाद में युवक ने पत्नी से खतरा बताते हुए शिकायती पत्र दिया है। उसका आरोप है कि शादी के बाद ही पत्नी उसे परेशान कर रही हैं। अब वह जेल भिजवाने की धमकी भी दे रही है।

विज्ञापन
Moradabad: SSP sir, save me from my wife, she threatens to get me murdered
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्नी से ही खुद को खतरा बताते हुए एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी उसे लगातार परेशान कर रही है।

विज्ञापन


एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में युवक ने बताया कि उसकी शादी 17 मई 2024 को हुई थी। अब पत्नी उसे धमकी देती है कि घर जाकर वह जहर खा लेगी या बिजली के तार को पकड़ कर जान दे देगी और इस मामले में उसके पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देगी।
विज्ञापन


युवक के अनुसार इस समस्या का समाधान करने के लिए उसने मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों को बुलाकर एक पंचायत की थी। पंचों ने उसे समझाया भी था। फिर भी पत्नी धमकी देने से बाज नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह ऐसा इसलिए करती है, क्योंकि वह मायके में रहना चाहती है, उस पर भी मायके में ही रहने का दबाव बनाती है, जबकि वह अपनी पत्नी को साथ रखने को तैयार है। उसका आरोप है कि पत्नी उसे बगैर बताए कहीं चली जाती है।


इस बारे में पूछने पर कहती है कि वह किसी के घर जा सकती है। ज्यादा पूछताछ करने पर हत्या कराने की धमकी देती है। कई बार उसने अपने भाई और रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के रहने वाले बहनोई से भी धमकी दिला चुकी है। एसएसपी ने इस मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed