{"_id":"602f9f20866a646e792a1cbd","slug":"moradabad-ssp-office-man-try-to-set-himself-on-fire-but-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी कार्यालय के गेट पर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लेकर दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी कार्यालय के गेट पर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने हिरासत में लेकर दर्ज किया केस
Fri, 19 Feb 2021 04:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 19 Feb 2021 04:59 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश, फिर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के अगवानपुर पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम बिशनपुर भीम ठेर निवासी निजार खां ने एसएसपी कार्यालय गेट पर शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया और सिविल लाइंस थाने ले गए। युवक का आरोप था कि उसने क्षेत्र के ही एक युवक से 14.50 लाख रुपए में प्लाट का सौदा किया था। आरोप है कि उसने नगद धनराशि दे दी थी इसके बाद भी विक्रेता ने उसे प्लाट नहीं दिया।
जिसका उसने सिविल लाइन थाने में जून 2020 में मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन पुलिस ने उसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी । उसने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना प्रभारी दरवेश कुमार ने बताया कि निजार के खिलाफ सुनियोजित तरीके से आत्मदाह के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । आरोपी से पूछताछ की जा रही है । एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है । जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी ।