{"_id":"653a51dd3555bee77200ab7e","slug":"moradabad-speeding-car-collided-with-an-erickshaw-mainather-mother-died-in-front-her-daughter-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: मैनाठेर में तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, बेटी के सामने मां ने तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: मैनाठेर में तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, बेटी के सामने मां ने तोड़ दिया दम
Thu, 26 Oct 2023 05:17 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 26 Oct 2023 05:17 PM IST
सार
मैनाठेर में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति संभाली।
विज्ञापन
मैनाठेर में हादसे के बाद वाहन
- फोटो : संवाद
विस्तार
मैनाठेर इलाके में तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें ई रिक्शा सवार महिला ने दम तोड़ दिया जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचे दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। थाना मैनाठेर के ग्राम पंडित नगला निवासी जुबेदा (45)पत्नी नौशे अली बेटी सबीना (20) के साथ ई रिक्शा में सवार होकर डींगरपुर जा रही थी।
विज्ञापन
इस बीच मुरादाबाद-संभल हाईवे पर ग्राम असदपुर की पुलिया के पास तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। इसमें सवार जुबेदा की मौके पर ही मौत। ई रिक्शा चालक इस्तकार (55)पुत्र मकसूद निवासी ग्राम मैनाठेर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचे जाम खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। उधर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर के पास मंगलवार रात बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार महिला प्रवेश कुमारी (40) की मौत हो गई।
उसके बहनोई चरन सिंह निवासी परतापुर रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। रामपुर के अताई नगर निवासी बालिस्टर की पत्नी प्रवेश कुमारी अपने बहनोई चरन सिंह के साथ संभल में किसी रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी।
उनकी बाइक में दलपतपुर के पास वाहन टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से परिजन जिला अस्पताल रामपुर ले गए, वहां डाक्टरों ने प्रवेश कुमारी को मृत घोषित कर जबकि चरन सिंह को भर्ती करा दिया गया है।