{"_id":"670b5eea67f003bfa606c5a8","slug":"moradabad-special-trains-will-run-from-punjab-delhi-to-purvanchal-till-november-17-tickets-are-not-available-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कंफर्म सीटों की टेंशन: पंजाब-दिल्ली से पूर्वांचल के लिए 17 नवंबर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, नहीं मिल रहे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंफर्म सीटों की टेंशन: पंजाब-दिल्ली से पूर्वांचल के लिए 17 नवंबर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, नहीं मिल रहे टिकट
Sun, 13 Oct 2024 11:17 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:17 AM IST
सार
दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुरादाबाद होकर 14 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, जो 17 नवंबर तक चलेगी। यह विशेष ट्रेनें पूर्वांचल से दिल्ली और पंजाब के लिए चलाई जाएंगी। इसके बाद भी यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दशहरे के बाद दिवाली व छठ पूजा के मौके पर घर जाने वाले लोगों के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। मुरादाबाद होकर 14 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। यह ट्रेनें पूर्वांचल से दिल्ली व पंजाब के लिए 17 नवंबर तक चलाई जाएंगी। फिलहाल सामान्य ट्रेनों में हजारों यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के चलने से लोगों को कंफर्म टिकट की किल्लत से राहत मिलेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि मुरादाबाद, चंदौसी व बरेली स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव होगा। त्योहार के मौके पर भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं। इसमें पद्मावत एक्सप्रेस व दिल्ली-अयोध्या एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ शुरू
04634-23 श्री माता वैष्णो देवी-बनारस-श्री माता वैष्णो देवी04080-79 दिल्ली-बनारस-दिल्ली
04530-29 बठिंडा-बनारस-बठिंडा
04096-95 आनंदविहार-अयोध्या-आनंदविहार
04518-17 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़
04060-59 आनंदविहार-जयनगर-आनंदविहार
04068-67 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली
04044-43 आनंदविहार-गोरखपुर-आनंदविहार
04010-09 आनंदविहार-जोगबानी-आनंदविहार
04678-77 फिरोजपुर-पटना-फिरोजपुर
04211-12 बनारस-चंडीगढ़-बनारस
04312-11 हरिद्वार-हावड़ा-हरिद्वार
04313-14 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर-हरिद्वार
04058-57 आनंदविहार-मुजफ्फरपुर-आनंदविहार
बनारस-आनंदविहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
मुरादाबाद। बनारस से आनंदविहार के बीच स्पेशल ट्रेन 13 व 14 अक्तूबर को चलाई जाएगी। 13 अक्तूबर को वाराणसी से (04205) स्पेशल एक्सप्रेस दोपहर 3:20 बजे चलेगी। प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर होते हुए देर रात 2:20 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से गाजियाबाद होकर सुबह छह बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी में (04206) स्पेशल एक्सप्रेस आनंदविहार से 14 अक्तूबर को सुबह 6:50 बजे रवाना होगी। समान रूट से रात 11 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ब्यूरो
मुरादाबाद। बनारस से आनंदविहार के बीच स्पेशल ट्रेन 13 व 14 अक्तूबर को चलाई जाएगी। 13 अक्तूबर को वाराणसी से (04205) स्पेशल एक्सप्रेस दोपहर 3:20 बजे चलेगी। प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर होते हुए देर रात 2:20 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से गाजियाबाद होकर सुबह छह बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी में (04206) स्पेशल एक्सप्रेस आनंदविहार से 14 अक्तूबर को सुबह 6:50 बजे रवाना होगी। समान रूट से रात 11 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ब्यूरो