{"_id":"5dda3aac8ebc3e54f937c5f8","slug":"moradabad-sp-leaders-stopped-by-police-from-meeting-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाए सपा कार्यकर्ता, प्रशासन ने संभल में ही रोक लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाए सपा कार्यकर्ता, प्रशासन ने संभल में ही रोक लिया
Sun, 24 Nov 2019 01:39 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
संभल में रोके गए सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव पुलिस अकादमी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ढोल ताशे बजाकर जन समस्याएं उठाने का ऐलान करने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस और प्रशासन ने संभल में ही रोक लिया।
विज्ञापन
संभल में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोज खान शनिवार को ऐलान किया था कि वे मुख्यमंत्री से मुरादाबाद में मिलकर जनता की समस्याएं उठाएंगे। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान मांगेंगे और खराब सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
इस ऐलान के बाद से ही संभल का जिला प्रशासन सतर्क हो गया था। अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी और एसडीएम ने संभल के चौधरी सराय में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोक लिया। करीब आधे घंटे तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चौधरी सराय पुलिस चौकी में ही रहे। किसी के भी मुरादाबाद नहीं आने दिया गया।
विज्ञापन