फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Small vehicles will run Delhi Highway from 8 am, all vehicles start running from night

मुरादाबाद: दिल्ली हाईवे पर सुबह आठ बजे से चलेंगे छोटे वाहन, रात से दोनों लेन पर दौड़ने लगेंगी सभी गाड़ियां

Mon, 28 Aug 2023 12:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Aug 2023 12:42 AM IST
सार

एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि सुबह आठ बजे दो पहिया वाहन और कारों के लिए हाईवे पर मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन खोल दी जाएगी। शाम से यातायात सुचारु हो जाएगा। 

विज्ञापन
Moradabad: Small vehicles will run Delhi Highway from 8 am, all vehicles start running from night
दिल्ली हाईवे से गुजरते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के चलते बंद की गई दिल्ली हाईवे की एक लेन सोमवार सुबह आठ बजे से कार सहित छोटे वाहनों के लिए खोल दी जाएगी। शाम छह बजे के बाद रोडवेज की बसें और भारी वाहनों के लिए दोनों लेन खोलने का निर्णय यातायात पुलिस ने लिया है।

विज्ञापन


कांवड़ियों की भीड़ की वजह से हाईवे को नो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया था। इसके बाद रविवार को लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार का कहना है कि सोमवार सुबह आठ बजे दो पहिया वाहन और कारों के लिए हाईवे पर मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन खोल दी जाएगी।
विज्ञापन


इस मामले में यातायात विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। थानों की पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है।

कांवड़ यात्रा के चलते जाम से जूझा शहर

कांवड़ यात्रा के चलते पूरा शहर जाम के झाम में फंस गया था। लोगों का कहना था कि स्कूटर से रामपुर रोड से दिल्ली रोड आने के लिए एक घंटे से अधिक समय लग गया। दिल्ली रोड पर भीड़ के चलते पैर रखने की जगह नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ शोभायात्रा के लिए पुलिस ने एक लेन सुरक्षित रखा था लेकिन भीड़ के चलते कांवडि़ये दूसरे लेन पर भी चल रहे थे। इसी प्रकार रामपुर रोड, कांठ रोड पर भीड़ का कोई ठिकाना नहीं था।

पुलिस ने बड़े और छोटे वाहनों को शहर में आने पर पाबंदी लगा रही थी। स्थानीय लोग रोड पर शोभायात्रा को देखने के लिए उमड़ पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed