{"_id":"64f038f931f824df7a0c6e86","slug":"moradabad-sisters-came-tie-rakhi-jailed-brothers-tears-flowed-when-asked-about-each-other-condition-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें, एक-दूसरे का हाल पूछा तो छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनें, एक-दूसरे का हाल पूछा तो छलके आंसू
Thu, 31 Aug 2023 12:24 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:24 PM IST
सार
मुरादाबाद जेल परिसर में राखी बांधने आई महिलाओं के लिए खास इंतजाम किए गए थे। इसके लिए अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया था। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के दौरान कई महिलाओं के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
मुरादाबाद जेल में राखी बांधने पहुंची महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के जिला कारागार में रक्षाबंधन के पर्व पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंची। सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें जेल परिसर में पहुंचने लगी थी। जेल प्रबंधन की ओर से राखी और मिठाइयों का प्रबंध किया गया। उनके बैठने और अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
मुरादाबाद जेल में सुबह से ही भारी भीड़ नजर आ रही थी। बड़ी संख्या में पहुंची बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान जेल परिसर के आसपास सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहे। तलाशी के बाद ही लोगों को आने-जाने दिया गया।
विज्ञापन
जेल अफसरों के मुताबिक मुहूर्त देखते हुए बहनों को पर्व मनाने का मौका दिया गया। सलाखों के पीछे कैद भाइयों के लिए आज का दिन खास रहा। बहनें आज उनकी कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं।
विज्ञापन
मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली समेत दूरदराज इलाकों से पहुंची महिलाओं ने भाई की कलाई पर राखी बांधी। कई भाई-बहनों की मुलाकात महीनों बाद हो रही थी। अपने भाई का हाल देख तमाम बहनों की आंखें में आंसू आ गए। दोनों ने एक-दूसरे का हाल-चाल पूछा।