फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad sbi on hacker's target

मुरादाबाद में भी एसबीआई ग्राहक हैकरों के टारगेट पर

Sat, 22 Oct 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
moradabad sbi on hacker's target
hacker - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में भी एसबीआई के ग्राहकों पर साइबर लुटेरों का खतरा मंडरा रहा है। हैकरों के टारगेट पर आ चुके 32 लाख डेबिट कार्ड ब्लॉक कर चुकी बैंक ने मुरादाबाद के भी 500 से अधिक डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं।
विज्ञापन


बैंक ने अपने ग्राहकों को अगले तीन दिन में नए डेबिट कार्ड मुहैय्या कराने का यकीन दिलाया है। डेबिट कार्ड ब्लॉक करने का पूरा ऑपरेशन बैंक के मुंबई हेड क्वार्टर से चल रहा है।एसबीआई ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हाल ही में अपने ग्राहकों के 32 लाख डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं।
विज्ञापन


बैंक को पुख्ता जानकारियां मिली थीं कि इन डेबिट कार्डों की डिटेल साइबर लुटेरे उड़ा चुके हैं और इसकी मदद से एकाउंट हैक कर सकते हैं। इन डेबिट कार्ड्स को इस्तेमाल करके हैकर ग्राहकों के एकाउंट से करोड़ों रुपये उड़ा सकते थे। लिहाजा बैंक ने इन्हें तत्काल ब्लॉक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद में पिछले पांच सालों में 300 से अधिक एकाउंट साइबर लुटेरे हैक कर चुके हैं। बैंक कर्मी बनकर डिटेल पूछने के बाद साइबर लुटेरे इन खातों से रकम उड़ा चुके हैं। जिनमें से 90 फीसदी से भी अधिक घटनाओं का पुलिस आज तक भी खुलासा नहीं कर सकी है। 

एसबीआई ने अपने जिन 32 लाख डेबिट कार्ड्स को ब्लॉक किया है उनमें मुरादाबाद के भी करीब 500 डेबिट कार्ड्स हैं। इनमें से कुछ ग्राहकों ने बैंक की स्थानीय शाखाओं में पहुंचकर कार्ड ब्लॉक होने की शिकायत भी दर्ज कराई है।

बैंक की ओर से ग्राहकों को विश्वास दिलाया गया है कि अगले तीन कार्य दिवस में ग्राहकों को नया एटीएम कार्ड और पिन कोड मुहैय्या करा दिया जाएगा। हालांकि बैंक सुरक्षा कारणों का वास्ता बैंक अधिकारी इस मामले में बोलने से कतरा रहे हैं।


अफसरों का कहना है कि कार्ड ब्लॉक होने की शिकायतें ब्रांच स्तर पर पहुंच रही हैं। एसबीआई की महानगर में कुल 15 और मंडल में 150 शाखाएं हैं। बैंक अफसरों का कहना है कि किस ब्रांच के कितने डेबिट कार्ड ब्लॉक हुए हैं, यह डिटेल मुंबई हेड क्वार्टर में ही होगी, क्योंकि कार्ड वहीं से ब्लॉक किए गए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed