फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Robbery near police post, store manager's gold chain and Rs. 40 lakh stolen

Moradabad: पुलिस चौकी के पास लूट, स्टोर मैनेजर की सोने की चेन व 5.40 लाख उड़ाए, रास्ता पूछने के बहाने वारदात

Tue, 12 Aug 2025 11:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 11:20 AM IST
सार

मुरादाबाद में बदमाशों ने पता पूछने के बहाने से शोरूम के स्टोर मैनेजर से चेन और नकदी उड़ा ली। चाैकी के सामने हुई इस वारदाता से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Robbery near police post, store manager's gold chain and Rs. 40 lakh stolen
सोने की चेन लूट की जानकारी देता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रामगंगा विहार पुलिस चौकी के पास रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने दुर्गा स्पेयर शोरूम के स्टोर मैनेजर चरण सिंह से सोने की चेन और 5.40 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश रास्ता पूछने के बहाने मैनेजर के पास आए और वारदात को अंजाम देने के बाद गोपाल मार्ट चौराहे की ओर भाग गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ करने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई। मझोला के लाइनपार शक्ति नगर निवासी सुमित रस्तोगी का जीएमडी रोड पर दुर्गा स्पेयर नाम से शो रूम है। इसके अलावा रामगंगा विहार में भी सुमित रस्तोगी ने नया शोरूम बनाया है।
विज्ञापन


शोरूम में मझोला के मिलन विहार निवासी चरण सिंह स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। स्टोर मैनेजर ने बताया रविवार कि रात रामगंगा विहार वाले शोरूम से बाइक से जीएमडी रोड स्थित शोरूम पर कैश पहुंचाने जा रहे थे। रविवार रात 8:25 बजे वह हाई स्ट्रीट रोड पर पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर दूर सिग्नेचर अपार्टमेंट के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तीन बदमाश एक बाइक पर सवार होकर उनके पास आए। एक बदमाश कुछ ही दूरी पर बाइक से उतर गया जबकि दो बदमाश बाइक से उनके पास पहुंच गए। बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली। वह उनसे पूछने लगे कि यह रास्ता कहां जा रहा है।

चरण सिंह कुछ समझ पाते। उससे पहले ही एक बदमाश ने झपट्टा मारकर गले से चेन तोड़ ली। इसके बाद दूसरे बदमाश ने कंधे पर टंगा बैग छीन लिया। बैग में 5.40 लाख रुपये थे। मैनेजर ने शोर मचाते हुए बाइक का पीछा किया। इस दौरान तीनों बदमाश बाइक से गोपाल मार्ट चौराहे से आशियाना कॉलोनी की ओर भाग गए।

चरण सिंह ने इस घटना की जानकारी पुलिस और शोरूम मालिक सुमित रस्तोगी को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर के दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

पॉश कॉलोनी की व्यस्त रोड पर वारदात, आसानी से भाग गए बदमाश
शहर की पॉश कॉॅलोनी रामगंगा विहार में हाई स्ट्रीट रोड शाम से लेकर देररात तक व्यस्त रहते हैं। इस क्षेत्र में कई अपार्टमेंट हाई स्ट्रीट और पास में ही चटोरी गली है जिस कारण लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा कुछ ही दूरी पर रामगंगा विहार पुलिस चौकी है बावजूद इसके बदमाश आसानी से भाग गए।

पुलिस खंगाल रही फुटेज
वारदात की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर आशियाना कॉलोनी तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं। कुछ फुटेज में कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं हालांकि घटनास्थल के आसपास कोई कैमरा नहीं होने के कारण सफलता नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed