{"_id":"57511a044f1c1b8c49108da0","slug":"moradabad-received-56000-led-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद को मिलीं 56000 एलईडी, वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद को मिलीं 56000 एलईडी, वितरण शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से मुरादाबाद क्षेत्र को मिली 56000 एलईडी का गुरुवार से वितरण शुरू हो गया। मुख्य अभियंता एसके गुप्ता ने राजकीय इंटर कालेज के पास एलईडी उपभोक्ताओं को बांटकर इसकी शुरूआत की। इस दौरान तमाम उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की सस्ती एलईडी लाइटें खरीदीं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने 56000 एलईडी मुरादाबाद के लिए उपलब्ध कराई हैं। इनका वितरण गुरुवार को राजकीय इंटर कालेज से शुरू हो गया।
मुख्य अभियंता एसके गुप्ता ने एलईडी बल्व सौंपकर वितरण की औपचारिक शुरूआत कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक सात वाट की एलईडी की कीमत अस्सी रुपये और 9 वाट की कीमत 99 रुपये निर्धारित कई गई है। जोकि बाजार में 200 रुपये की एलईडी से आधी से भी सस्ती है। विभाग से दी जाने वाली एलईडी पर दो साल तक की गारंटी भी रहेगी। एलईडी लगाने से बिजली के बिल में कमी आएगी। जमा बिल की प्रति दिखाने के बाद एलईडी आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि विभागीय वैन एलईडी का वितरण पूरे शहर में अलग अलग स्थानों पर भ्रमण करके करेगी। शिविर में पहले दिन ही तमाम उपभोक्ताओं ने एलईडी बल्ब प्राप्त किए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--