फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Ramganga bridge closed again for seven days, this route is available to go to Delhi-Lucknow

Moradabad: सात दिन के लिए फिर बंद होगा रामगंगा पुल, पैदल भी नहीं गुजर सकेंगे, दिल्ली-लखनऊ जाने के लिए यह रूट

Thu, 27 Feb 2025 05:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2025 05:36 PM IST
सार

रामगंगा पुल बृहस्पतिवार से फिर  मरम्मत कार्य के लिए एक सप्ताह के लिए बंद रहेगा। इस बीच छोटे-बड़े सभी वाहन वैकल्पिक मार्गों से गुजारे जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि  पैदल जाने पर भी पाबंदी लगाई गई है। समीक्षा के बाद पुल खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Moradabad: Ramganga bridge closed again for seven days, this route is available to go to Delhi-Lucknow
रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब सात दिन बाद बृहस्पतिवार से रामगंगा पुल दोबारा बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान पुल की मरम्मत का कार्य चलेगा। छोटे-बड़े सभी वाहन बदले मार्ग से चलाए जाएंगे। पैदल भी लोगों के अवागमन पर रोक रहेगी। एक सप्ताह बाद लोक निर्माण विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद तय किया जाएगा कि पुल पर यातायात कब चालू होगा। मुरादाबाद से रामपुर, काशीपुर और बाजपुर को जोड़ने वाला रामगंगा पुल मरम्मत के लिए पांच फरवरी को बंद कर दिया गया था। इसके बाद सभी तरह के वाहन दूसरे मार्गाें से गुजारे जा रहे थे।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए 20 से 26 फरवरी के बीच दोपहिया वाहनों और कांवड़ियों के लिए खोल दिया गया था। कांवड़ यात्रा के बाद अब फिर से पुल पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से पुल एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कार और बाइकें जामा मस्जिद पुल से गुजारी जाएंगी। भारी वाहन और रोडवेज बसें हनुमान मूर्ति, पंडित नगला होकर जाएंगी। हरिद्वार और बिजनौर से आने वाली रोडवेज बसें डिपो तक आएंगी।

जामा मस्जिद पुल पर फिर बढ़ेगा वाहनों का दबाव 
रामगंगा पुल पर दोपहिया वाहनों का संचालन बंद होने से जामा मस्जिद पुल पर फिर से वाहनों का दबाव बढ़ेगा। जिसे देखते हुए गलशहीद, मुगलपुरा और कटघर पुलिस के अलावा एसएसपी पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। 

गुलाबबाड़ी तक चलती रहेंगी ई-बसें
यात्रियों को कोई परेशान न हो, इसके लिए ई-बसें रामगंगा पुल तक जाएंगी और वहीं से वापस हो जाएंगी। यह बसें टीएमयू से गुलाबबाड़ी और अगवानपुर से गुलाबबाड़ी तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed