फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad railway division will be developed with Rs 4580 crore

4580 करोड़ रुपये से होगा रेल मंडल का विकास, पुरानी पटरियां बदलकर बिछाया जाएगा नया ट्रैक

Fri, 05 Feb 2021 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Moradabad railway division will be developed with Rs 4580 crore
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media
आम बजट 2021-22 पेश होने के बाद मुरादाबाद रेल मंडल को पिंक बुक प्राप्त हो गई है। इसमें रेल मंडल के विकास के लिए 4580.412 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। जिसमें से 267.09 करोड़ रुपये की लागत से रेल मंडल की पुरानी पटरियां बदलकर नया ट्रैक बिछाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें मुख्य रूप से मुरादाबाद-गाजियाबाद, मुरादाबाद-चंदौसी, चंदौसी-बरेली, मुरादाबाद-सहारनपुर और लक्सर-देहरादून रेलवे ट्रैक शामिल हैं। साथ ही 10 करोड़ की लागत से हरिद्वार-लक्सर और बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ मार्ग का दोहरीकरण किया जाएगा। 51 करोड़ रुपये ट्रैफिक व्यवस्थाओं पर खर्च होंगे। 31.68 करोड़ रुपये से फाटकों के पास अंडर पास, ओवरब्रिज आदि बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


10.35 करोड़ रुपये सिग्नल एवं दूरसंचार व्यवस्था पर खर्च होंगे। जिसमें मुख्य रूप से बालामऊ-उन्नाव और बालामऊ-सीतापुर सेक्शन शामिल है। यहां अब भी ट्रेनों का परिचालन अंग्रेजों के जमाने की प्रणाली यानी टोकन से होता है। डेढ़ करोड़ रुपये से 13 मानवरहित रेलवे क्रासिंग को डेवलेप किया जाएगा। इसके अलावा 3.54 करोड़ रुपये स्टाफ वेलफेयर पर खर्च होंगे। जिसमें रेलवे आवासों की मरम्मत, बिजली व पानी सप्लाई आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 59 लाख रुपये अन्य यात्री सुविधाओं जैसे स्टेशनों पर लिफ्ट या अन्य विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि रेल मंडल में नई रेल लाइनें बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। यह एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है, भविष्य में हाई स्पीड ट्रेनों के परिचालन के लिए उच्च क्षमता वाली पटरियों की आवश्यक ता होगी। इसलिए ट्रैक को बदला जा रहा है।

व्यापार विकास पर रेलवे खर्च करेगा 400 करोड़ रुपये
यात्री सुविधा व विकास कार्यों के अलावा रेलवे माल ढुलाई व पार्सल को बढ़ावा देने के लिए उत्तर रेलवे 399.93 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें मुरादाबाद मंडल समेत, फिरोजपुर, लखनऊ, अंबाला व दिल्ली मंडलों में फ्रेट आपरेशन इनफोरमेशन सिस्टम, आईसीएम एस पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम, शिकायत प्रबंधन प्रणाली और ई-आफिस वर्किंग पर काम किया जाएगा। इसके अलावा अनारक्षित व आरक्षित रेल टिकट बुकिंग प्रणाली में नवीनीकरण के लिए इस धन का उपयोग किया जाएगा।


चार धाम यात्रा प्रोजेक्ट के लिए 4200 करोड़ मंजूर
बजट में रेलवे को चार धाम यात्रा प्रोजेक्ट के लिए 4200 करोड़ रुपये मिले हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत मुरादाबाद रेल मंडल के ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन बिछाई जा रही है। 15 सुरंगों के भीतर भी रेल लाइन को बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इससे ऋषिकेश और कर्णप्रयाग के बीच की दूरी मात्र दो घंटे में पूरी हो जाएगी। इसके अलावा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जा रहे स्टेशनों पर ट्रेनों में विस्टाडोम बोगियों का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed