{"_id":"6617cc83acceacc0bc02d09e","slug":"moradabad-protest-at-lover-s-house-for-marriage-both-their-families-rejected-the-relationship-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए प्रेमी के घर धरना: दोनों के परिजनों ने रिश्ते को नकारा, युवती ने पुलिस से कहा- अब जीना-मरना यहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए प्रेमी के घर धरना: दोनों के परिजनों ने रिश्ते को नकारा, युवती ने पुलिस से कहा- अब जीना-मरना यहीं
Thu, 11 Apr 2024 05:12 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2024 05:12 PM IST
सार
ठाकुरद्वारा क्षेत्र निवासी युवक के घर पर बिजनौर की युवती ने शादी के लिए धरना दिया। मामला बिगड़ने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। सभी ने युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में आया सनसनीखेज मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से शादी को लेकर करीब 100 किलोमीटर दूर से युवती आ धमकी और शादी की जिद को लेकर धरने पर बैठ गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक-युवती को थाने ले आई। समझाने के बाद भी युवती शादी की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
बिजनौर जिले की रहने वाली युवती का ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदारी में आना-जाना था। इस बीच युवती की जान पहचान गांव निवासी एक युवक से हो गई। कुछ दिन बाद दोनों में बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
युवती का कहना है कि कुछ दिन बाद जब दोनों ने परिजनों से शादी कराने की बात कही तो दोनों के परिजनों ने मना कर दिया। इस पर युवती बिजनौर स्थित अपने घर से करीब 100 किलोमीटर दूर ठाकुरद्वारा क्षेत्र स्थित प्रेमी के घर जा पहुंची और युवक से शादी करने की जिद पर उसके घर पर ही धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन
इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद 112 डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को थाने ले आई। युवती यहां भी शादी की जिद पर अड़ी रही। उनका कहना था कि अब तो जीना मरना इन्हीं के साथ हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि दोनों बालिग हैं। इसमें पुलिस इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। बालिग होने के दोनों को अपने हिसाब से जिंदगी जीने का अधिकार है।