{"_id":"63fc7ab8d198fa41b4044994","slug":"moradabad-priests-protest-at-collectorate-to-activate-pujari-kaltan-board-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: शंख बजाकर कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड क्रियाशील कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: शंख बजाकर कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड क्रियाशील कराने की मांग
Mon, 27 Feb 2023 03:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 27 Feb 2023 03:11 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 अप्रैल 2022 को पुजारी एवं पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
pujari kalyan board
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुजारी एवं पुरोहित कल्याण बोर्ड को क्रियाशील किए जाने की मांग को लेकर मुरादाबाद शहर के पुजारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर शंख बजाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कुमार रस्तोगी की अगुवाई में शहर की विभिन्न मंदिरों के पुजारी हाथ में शंख, नारे लिखी तख्ती और बैनर के साथ दोपहर कलक्ट्रेट गेट पर एकत्र हुए। वही शंख बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 अप्रैल 2022 को पुजारी एवं पुरोहित कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा की थी। जिसका प्रदेशभर के पुजारियों पुरोहितों ने स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की थी।
विज्ञापन
इस घोषणा के बाद से पुजारी और पुरोहितों को उम्मीद थी कि उन्हें भी वेतन मिलने लगेगा लेकिन 10 माह बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही नहीं वर्ष 2023-24 का बजट भी आ गया। लेकिन बजट में भी कल्याण बोर्ड का जिक्र तक नहीं किया गया है। इससे पुजारियों और पुरोहितों को यह घोषणा थोथी साबित होती लग रही है।
प्रदर्शनकारियों ने घोषणा को पूरा किए जाने की मांग की। परिषद पदाधिकारियों का कहना है कि अगर पुजारी एवं पुरोहित कल्याण बोर्ड को जल्द क्रियाशील नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।