फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Polished bangles handed over instead of 23 carat pure gold, case filed against VK Jewelers

Moradabad: 23 कैरेट शुद्ध सोने की जगह थमा दीं पॉलिश वाली चूड़ियां, वीके ज्वेलर्स पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Jun 2024 11:36 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:36 AM IST
सार

मुरादाबाद में वीके ज्वेलर्स पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। एक ग्राहक ने केस दर्ज कराते हुए कहा है कि उसे ज्वेलर्स ने 23 कैरेट शुद्ध सोने के स्थान पर पॉलिश वाली चूड़ियां थमा दी। जब वह इस बारे में बात करने गया तो ज्वेलर्स ने उसके साथ अभद्रता की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Polished bangles handed over instead of 23 carat pure gold, case filed against VK Jewelers
मुरादाबाद के ज्वेलर्स के खिलाफ केस - फोटो : pti

विस्तार

मुरादाबाद कोतवाली में वीके ज्वेलर्स के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन में केस केस दर्ज किया गया है। ज्वेलर्स पर आरोप है कि उन्होंने 23 कैरेट शुद्ध सोने के स्थान पर पॉलिश वाली चूड़ियां थमा दी। पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ज्वेलर्स ने अभद्रता की और धमकी देकर भगा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। नागफनी क्षेत्र के किसरौल निवासी वीना शर्मा पत्नी सुशील शर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में बताया कि उन्होंने अपनी पुरानी 17 ग्राम सोने की चूड़ियां कोतवाली क्षेत्र स्थित वीके ज्वेलर्स को पिछले साल दस दिसंबर को दी थीं।
विज्ञापन


इसके बदले में दस ग्राम सोने की चार चूड़ियां और 15 हजार नकद दिए थे। पीड़िता महिला का कहना है कि उसने वीके ज्वेलर्स पर विश्वास करके रसीद भी नहीं ली थी। घर जाने पर पता चला कि चूड़ियां 23 कैरेट सोने के स्थान पर बंदेल चूड़ियां दे दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 23 कैरेट सोने के स्थान पर केवल सोने का पॉलिश होता है। महिला ने वीके ज्वेलर्स पर जाकर इस मामले की शिकायत की। आरोप है कि ज्वेलर्स ने पुरानी चूड़ियां वापस करने से साफ इन्कार कर दिया। आरोप है कि महिला के साथ अभद्रता की और उसे दुकान से भगा दिया।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत कोतवाली में की लेकिन पुलिस ने वीके ज्वेलर्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। तब महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी हेमराज मीना ने केस दर्ज करने के आदेश दिए।

कोतवाली प्रभारी उषा मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी और गबन में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


महिला झूठे आरोप लगा रही है। इस महिला ने पहले भी कोतवाली में शिकायत की थी। तब महिला के आरोप झूठे पाए गए थे। हमने कोई धोखाधड़ी नहीं की है। - वीके ज्वेलर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed