फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad police waiting for complaint in medical exam scam

लखनऊ तक पहुंचा अभ्यर्थियों के री-मेडिकल का मामला, यहां अफसर बोले हमारे पास नहीं आई कोई शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
moradabad police waiting for complaint in medical exam scam
मुरादाबाद। पुलिस विभाग में सिपाही पद के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में अनफिट अभ्यर्थियों को फिट करने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को डाक के जरिये पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की गई है जिसे लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा हुआ है। बावजूद इसके मुरादाबाद के पुलिस अफसर कह रहे हैं कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। न ही वो इस मामले में कोई जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही 2018-19 भर्ती प्रक्रिया चल रही है। लिखित और दौड़ परीक्षा उत्तीर्ण करने के वाले 215 अभ्यर्थियों को मुरादाबाद में मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया था। सात से ग्यारह सितंबर तक मुरादाबाद पुलिस लाइन में मेडिकल परीक्षण चला। जिसमें 185 पुरुष और 30 महिला अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें से 18 अभ्यर्थी मेडिकल में शामिल नहीं हुए और नौ कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से उपस्थित नहीं हुए। 21 अभ्यर्थियों को बोर्ड ने अनफिट घोषित कर दिया था। इसमें 15 के पैर टेढ़े, चार की आंखों में कमी तथा दो ईएनटी चिकित्सक ने अनफिट कर दिए थे। इन अनफिट अभ्यर्थियों ने री मेडिकल के लिए अपील की। इसके बाद मंडलीय स्तरीय बोर्ड का गठन किया गया। जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड से अनफिट अभ्यर्थियों के मंडलीय स्तरीय बोर्ड ने इन सभी को फिट घोषित कर दिया। इस मामले पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कई अहम परतें खुली हैं। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की गई है जिसमें भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला लखनऊ तक पहुंच चुका है। बावजूद इसके मुरादाबाद के पुलिस अधिकारी कर रहे हैं कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित हुई जांच भी नहीं चल रही है। जबकि पिछले एक सप्ताह से मामला मीडिया में भी सुर्खियों में बना हुआ है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के सिपाही पद पर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। न ही इस मामले में कोई जांच चल रही है।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed