{"_id":"5d3710378ebc3e6ce559c13b","slug":"moradabad-police-insist-minor-boy-to-pick-up-dead-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नाबालिग से उठवाया महिला का सड़ा गला शव, पुलिसकर्मियों ने नहीं लगाया हाथ, दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नाबालिग से उठवाया महिला का सड़ा गला शव, पुलिसकर्मियों ने नहीं लगाया हाथ, दरोगा लाइन हाजिर
Tue, 23 Jul 2019 08:09 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Jul 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से पुलिस ने उठवाया शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के रामंगगा नदी में सोमवार को सड़ी गली हालत में मिले महिला के शव को नागफनी पुलिस ने एक किशोर से उठवाया। पुलिसकर्मी शव से करीब 10-15 मीटर दूर खडे़ होकर वीडियो बनाते रहे।
पुलिस के दबाव में दुर्गंध से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर महिला के शव को उठाते किशोर का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह देख एसएसपी ने नागफनी थाने के एसएसआई (दरोगा) को लाइन हाजिर कर दिया है।
वीडियो में दिख रहे अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। पुलिस द्वारा दबाव देकर किशोर से शव उठवाने पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
फेसबुक, ट्वीटर और व्हाट्सएप पर ये वीडियो दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। इस वीडियो का संज्ञान राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता, डीएम राकेश कुमार सिंह ने भी लिया है।

एसएसपी अमित पाठक ने इस मामले में लापरवाही पाए जाने पर नागफनी थाने में एसएसआई के पद पर कार्यरत दरोगा मानचंद को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच सीओ कोतवाली बलराम सिंह को सौंपी है।
राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता ने बताया कि इस मामले को आयोग की बैठक में उठाया जाएगा। इस पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। जो भी पुलिस वाले इस मामले में दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को कहा जाएगा।
अभी सिर्फ एक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई हुई है, जबकि वीडियो में अन्य पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं। उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। किशोर पर दबाव बनाकर शव उठवाने का मामला बेहद निंदनीय है।
पानी में डूबने से हुई थी महिला की मौत
रामगंगा में मिले महिला के शव की मंगलवार को भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की उम्र करीब 38 साल और उसकी मौत की वजह पानी में डूबना बताया गया है। महिला की मौत करीब दस से 15 दिन पहले ही हो गई थी।