फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Police caught cyber fraudsters, duped a girl from Rampur of eight lakhs

इंस्टा से ऑनलाइन ठगी: दिल्ली में खोला था कॉल सेंटर, महिलाओं को बनाते थे निशान, एक करोड़ ठगने वाला गिरोह पकड़ा

Tue, 06 Feb 2024 08:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 08:20 PM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला तीनों ने दिल्ली में इसके लिए कॉल सेंटर खोला था। वहां से तीनों ठगी करते थे। रामपुर की युवती की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Moradabad Police caught cyber fraudsters, duped a girl from Rampur of eight lakhs
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में ठगी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महादेव बैटिंग एप के जरिए लोगों से साइबर ठगी गिरने वाले गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपी अब तक एक करोड़ रुपये ठग चुके हैं। दिल्ली स्थित फ्लैट में आरोपियों ने अपना कॉल सेंटर खोल रहा था। यहीं बैठकर वह देश भर के लोगों को कॉल कर साइबर ठगी कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस टीम रामपुर में एक युवती के साथ हुई साइबर ठगी की जांच में जुटी तो साइबर ठग पकड़े गए। जिससे पूछताछ में पता चला कि आरोपी महादेवी बैटिंग एप के जरिए भी ठगी करते हैं। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया ने बताया कि रामपुर मिलक की रहने वाली दिव्या ने साइबर अपराध थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


जिसमें उसने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए साइबर ठगों ने उसे निवेश करने के नाम पर आईडी खुलवा ली और आठ लाख 50 हजार रुपये ठग लिए हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। कॉल डिटेल और बैंक खातों की आईडी के जरिए पुलिस ने नई दिल्ली के डाबरी थाना क्षेत्र के महावीर इन्क्लेव पालम शिव शक्ति अपार्टमेंट निवासी आलोक कुमार झा को पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी निशानदेही के बाद नितिन निर्माण निवासी नई दिल्ली के करोलबाग के पटेल नगर थाना क्षेत्र के बलजीत नगर निवासी नितिन निर्माण और सोनू कुमार उर्फ मैथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से सात मोबाइल, दो लैपटॉप और एक सिम बरामद किया है।


आरोपियों ने दिल्ली में अपार्टमेंट में ही कॉल सेंटर कॉल रखा था। यहां बैठकर देश भर के लोगों को निवेश कराने के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर रकम ट्रांसफर कराते थे। इसके अलावा महादेव बैटिंग एप के जरिए भी लोगों को ठगते थे। मंगलवार शाम पुलिस ने तीनों को कोर्ट पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed