फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad police arrest two youths for making offensive comments about CM Yogi on social media

UP: सीएम योगी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, मुरादाबाद पुलिस ने कर दी दो युवकों पर यह कार्रवाई

Tue, 30 Sep 2025 06:06 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 Sep 2025 06:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दो युवकों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। शिकायत के बाद पाकबड़ा थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad police arrest two youths for making offensive comments about CM Yogi on social media
पाकबड़ा थाना मुरादाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर इस मामले में दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन


भाड़ली गांव निवासी युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किसी व्यक्ति ने इस वायरल फोटो को एक्स पर पोस्ट कर मुरादाबाद पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

शिक्षिका से ठगी में एक और गिरफ्तार
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिक्षिका से 94.78 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दिल्ली के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के 11 बैंकों में खाते हैं। शिक्षिका से ठगी गई रकम का एक बड़ा हिस्सा आरोपी के खाते में गया था।

आरोपी नवी पूर्व में गिरफ्तार मणिपुर की कोलसन सुनीता के लिए काम करता था। पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड एक नाइजीरियाई बताया जा रहा है। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार और सीओ क्राइम वरुण कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि 31 अगस्त को कटघर के लाजपतनगर चौकी क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका ने 94.78 लाख रुपये की साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शिक्षिका ने बताया कि 25 जुलाई को उसने शादी डॉट काम पर प्रोफाइल बनाई थी।इसके बाद उसके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद का परिचय अमेरिका में रहने वाले अप्रवासी भारतीय डॉ. आरव सिंह दिया। कहा कि वह अमेरिका में जनरल सर्जन है और 15 साल से वह अमेरिका के एक अस्पताल में काम कर रहा है।

उसका विचार भारतीय लड़की से शादी कर वहीं बसने का है। दो दिन बाद उसने कॉल करके बताया कि आपके लिए कुछ पार्सल भेजा है। शिक्षिका उसके प्रभाव में आ गई। इसके दो दिन बाद शिक्षिका के पास एक महिला का फोन आया।

उसने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए शिक्षिका से पार्सल चार्ज के नाम पर 30 हजार रुपये मांगे। पैसा ट्रांसफर होने के बाद तथाकथित कस्टम अधिकारी ने मनी लॉंड्रिंग के केस में जेल भेजने की धमकी देकर 31 जुलाई से 18 अगस्त के बीच 94 लाख 78 हजार ट्रांसफर करा लिए।

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद साइबर क्राइम थाना प्रभारी मनोज परमार की टीम ने नौ सितंबर को दिल्ली में रहने वाली मणिपुर चंदेल जिले के गांव चापिकारोंग निवासी कोलसन सुनीता को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

आरोपी कोलसन सुनीता ने अपने नाइजीरियाई एक साथी के साथ मिलकर शिक्षिका को जाल में फंसाया था। बाद में खुद कस्टम अधिकारी बनकर कॉल करके ठगी की थी। नाइजीरियाई को पकड़ने के लिए ठोस साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed