{"_id":"687df116713bea1a78000381","slug":"moradabad-objectionable-comment-on-sp-mp-iqra-hasan-case-filed-against-karni-sena-yogendra-rana-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: सपा सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, करणी सेना के योगेंद्र पर केस, लटकी गिरफ्तारी की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: सपा सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, करणी सेना के योगेंद्र पर केस, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
Mon, 21 Jul 2025 01:20 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:20 PM IST
सार
कैराना की सपा सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में योगेंद्र सिंह राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई सपा नेता सुनीता सिंह की तहरीर पर की गई है। उन्होंने महिला सांसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सपा सांसद इकरा हसन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैराना लोकसभा सीट की सपा सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले योगेंद्र सिंह राणा पर कटघर थाने में केस दर्ज किया गया है। खुद को करणी नेता का नेता बताने वाले योगेंद्र सिंह राणा पर पुलिस ने सुनीता सिंह नाम की महिला की तहरीर पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसपी सिटी से मुलाकात की थी। इस दौरान सपा नेत्री सुनीता सिंह ने तहरीर दी थी। इसमें सुनीता सिंह ने बताया कि योगेंद्र सिंह राणा ने इस तरह की टिप्पणी कर एक महिला सांसद को सार्वजनिक रूप अपमानित किया है।
विज्ञापन
यह उनकी गरिमा के खिलाफ है। योगेंद्र ने समाज की मूल सांवैधानिक मर्यादाओं का भी उल्लंघन है। कटघर थाने में खुद को करणी सेना का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताने वाले योगेंद्र राणा ने रविवार को फिर से अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट साझा की।
विज्ञापन
जिसमें उसने टिप्पणी को लेकर माफी मांगने से इनकार कर दिया है। एसपी सिटी कुमार रण सिंह ने बताया कि योगेंद्र राणा के खिलाफ बीएनएस की धारा 79,356 (2) 67 आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।