{"_id":"61c6dd5ef8d1ce61b515c18d","slug":"moradabad-nurse-accuses-policeman-of-misdeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पिस्टल तान कर सिपाही ने दुष्कर्म पीड़िता से किया रेप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पिस्टल तान कर सिपाही ने दुष्कर्म पीड़िता से किया रेप, केस दर्ज
Sat, 25 Dec 2021 02:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:29 PM IST
सार
सिविल लाइंस थाने में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज, आईबी में तैनात है आरोपी सिपाही राघवेंद्र सिंह।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस थाने में निजी अस्पताल की नर्स ने एक सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि उसने डिलारी थाने में दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मामले की जांच करने के लिए आरोपी सिपाही पीड़िता के घर पहुंचा था।
विज्ञापन
राघवेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसने इंटेलिजेंस ब्यूरो के मुरादाबाद कार्यालय में तैनात सिपाही राघवेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी सिपाही मूल रूप से बरेली के सुभाष नगर थानाक्षेत्र में बग्गा कालोनी निवासी है।
विज्ञापन
घर आया और पिस्टल तान कर उसके साथ दुष्कर्म किया
पीड़ित नर्स ने बताया कि उसने फैजान नाम के एक युवक के खिलाफ डिलारी थाने में 22 दिसंबर 2019 को उसने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पीड़ित का कहना है कि आरोपी सिपाही उसी मामले में जांच करने उसके घर आता था वर्तमान में सिपाही बलिया जनपद में तैनात है। पीड़ित युवती ने बताया कि बस सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है। आरोपी सिपाही यहां उसके घर आया और पिस्टल तान कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
एक साल तक पत्नी की तरह अपने साथ ही रखा
पीड़ित ने बताया कि जब उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी सिपाही उससे शादी करने को तैयार हो गया था और 1 साल तक उसे अपनी पत्नी की तरह अपने साथ ही रखा। कुछ दिन पहले पीड़ित को पता चला कि सिपाही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ईशान चौधरी बताकर युवती से मिला था फैजान
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी फैजान 2019 में उससे ईशान चौधरी बताकर मिला था और उसने युवती से दोस्ती कर ली थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया था। युवती को बाद में पता चला कि आरोपी ईशान चौधरी का असली नाम फैजान है और वह हिंदू नहीं मुस्लिम है। इसके बाद ही युवती ने आरोपी फैजान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।