फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: Teenage girl beaten up at gunpoint...attempted rape, case filed against five

Moradabad News: तमंचे के बल पर किशोरी से मारपीट... दुष्कर्म की कोशिश, पांच पर मुकदमा दर्ज

Sun, 06 Oct 2024 10:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Oct 2024 10:58 AM IST
सार

मझोला में किशोरी को डराकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
Moradabad News: Teenage girl beaten up at gunpoint...attempted rape, case filed against five
किशोरी से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मझोला क्षेत्र निवासी महिला ने डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था।

विज्ञापन


जिसमें महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को बिलारी के कंजी वाली मिलक निवासी सुधीर अपने भाई विवेक के साथ अगवा कर ले गया था। इस मामले में मझोला थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन


9 जून को किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान सुधीर और उसका भाई विवेक, मझोला के लाकड़ी फाजलपुर निवासी  अनिल, जोगेश और शिवम घर में घुस आए। आरोपी ने तमंचे के बल पर किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर लोग आए तो आरोपी भाग गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी को अगवा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने केस दर्ज कराया था।



जिसमें बताया कि उसकी बेटी दो को अक्तूबर को रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी विपिन अगवा कर ले गया था। आरोपी घर से एक लाख, दो लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले गया था।  एसएचओ आरपी शर्मा ने बताया कि विपिन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed