{"_id":"66fa823e6577a5cec10a2718","slug":"moradabad-news-old-house-collapsed-in-gulal-gali-child-was-buried-under-rubble-people-rescued-him-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गुलाल गली में पुराना मकान गिरा, मलबे में दबा बच्चा, लोगों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गुलाल गली में पुराना मकान गिरा, मलबे में दबा बच्चा, लोगों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर
Mon, 30 Sep 2024 04:19 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:19 PM IST
सार
मुरादाबाद में पुराना तीन मंजिला मकान गिरने से एक बच्चा मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में गिरा मकान
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरादाबाद के कोतवाली क्षेत्र में स्थित गुलाल गली में एक पुराना तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आने से एक बच्चा दब गया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियों ने मिलकर मलबा हटाना शुरू किया।
करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद बच्चे को मलबे से निकाला गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
मकान गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए थे। पिछले साल भी शहर में एक पुराना मकान गिरने से दो लोग घायल हुए थे।